धरना प्रदर्शन तीन दिन के लिए रद्द

                          विनोद कुमार शर्मा
                          महासचिव
                          नौएडा अस्थायी कर्मचारी संघ
 *नोयडा कल्याण सिंह सिंह जी के शोक में 3 दिनों के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित रहेगा ।अस्थायी कर्मचारी संघ नोएडा* 


जैसा कि आप सभी कोई ज्ञात होगा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके , जन जन के लोकप्रिय ,दिग्गज नेता श्री कल्याण सिंह जी का निधन हो गया है । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 23/08/2021 का शोक रखते हुए सामुहिक अवकाश घोषित किया है । 

अतः इस दुःख की घडी में *नौएडा अस्थायी कर्मचारी संघ* 

*अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ* व *अस्थाई कर्मचारी संघर्ष समिति* प्रतिनिधि मण्डल ने निर्णय लिया है कि दिनांक 23/08/2021 में सभी कर्मचारी भाई ,आदरणीय श्री कल्याण सिंह जी के दुःख में 2 मिनट का मौन रखकर, ईश्वर से दिवंगत आंत्मा को शांन्ति व मोक्ष की प्रार्थना करने के उपरांत अपनी अपनी ड्यूटी पर चले जायेंगे ।

मंगलवार दिनांक 24/08/2021 व 25/08/2021 में नौएडा प्राधिकरण को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही करने का समय देने व आदरणीय दिवंगत श्री कल्याण सिंह जी के शोक में 3 दिनों के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित रहेगा ।

चूंकि प्राधिकरण से सभी यूनियनों के पदाधिकारियों की कैई बार सामुहिक मीटिंग हो चुकी हैं लेकिन प्राधिकरण का  रवैया कर्मचारियों की मांगों के प्रति बिल्कुल भी सकारात्मक नहीं है। 

यदि प्राधिकरण की तरफ से दिनांक 25/08/2021तक ई-टेंडिंग प्रक्रिया को हमेशा के लिए निरस्त नहीं किया गया और सभी 35 वर्षों से आउटसोर्सिंग पर कार्यरत 4600 कर्मचारियों को सीधे विभाग से जुड़वाने की आगामी बोर्ड बैठक में ले जाने की सकारात्मक कार्यवाही नहीं की  गई तथा सभी 17 सूत्रीय मांगों पर लिखित आदेश नहीं किए गये ।तो 26/08/2021 से भारी संख्या में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू हो जायेगा और यदि जरूरत पड़ी तो सभी विभागों के साथ , जलआपूर्ति जैसी अतिआवश्यक सेवाओं को भी मजबूर होकर बंद कर दिया जायेगा । जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सिर्फ और सिर्फ नौएडा प्राधिकरण के प्रशासनिक अधिकारियों की होगी 

दुष्यंत सक्सेना क्राइम रिपोर्टर

 कर्म सिद्धि समाचार

टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
बहुत अच्छा निर्णय लिया है आपने शर्मा जी🙏
Unknown ने कहा…
ऊं शांति ऊं