आज दिनांक 21/09/2021 प्रातः 11 बजे की कार्यकारिणी मीटिंग में सभी यूनियन पदाधिकारियों की सहमति से प्रस्ताव पास हुआ है कि कल दिनांक 22/09/2021 प्रातः 6 बजे से रोजाना सभी विभागों के 2.5% वाले कर्मचारी हाथ में काली पट्टी बांधकर, घर से डयूटी पर निकलेंगे । ड्यूटी चाहे दिन में हो या रात में , ड्यूटी आफिस में हो या साईड पर ,काली पट्टी हाथ में अनिश्चितकालीन बंधी रहेगी । नौएडा प्राधिकरण के सभी 4600 कर्मचारियों को सीधे विभाग से जुड़वाने का प्रस्ताव आगामी 24/09/2021 की बोर्ड की बैठक में पास नहीं करवाता है, तो दिनांक 29/09/2021 से सभी विभागों के 4600 कर्मचारी कामबंद हड़ताल करेंगे , हड़ताल के समय चपरासी से लेकर अवर अभियंता तक कोई भी कर्मचारी काम नहीं करेगा ।
क्योंकि हमारी लडाई प्राधिकरण से है इसलिए हम धारा 144 का उलंघन नहीं करेंगे, बल्कि अपने अपने साईड आफिसों में शांन्ति पूर्वक काली पट्टी बांध कर बैठेंगे ।
हड़ताल के समय सफाई , सीवर पानी ,वाहन, आफिस आदि का सभी कार्य अनिश्चितकालीन बंद रहेगा । इस बीच कोई भी आउटसोर्सिंग कर्मचारी किसी भी अधिकारी का वाहन चलाने का काम तो दूर ,पानी तक नहीं पिलाएगा , चाहे वीआईपी ड्यूटी पर ही क्यों ना हो ।


टिप्पणियाँ