*थाना सेक्टर 58 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में
थाना सेक्टर 58 पुलिस द्वारा आज दिनांक 29/9/2021 को सुबह दौरान चैकिंग मोटरसाइकिल से मोबाइल स्नैच करने वाले दो बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त रोहित जाटव पुत्र राम सिंह जाटव निवासी ग्राम मोरना पुलिस स्टेशन सेक्टर 24 को घायल अवस्था में रेडिसन होटल के पास सर्विस रोड से सेक्टर 56 से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी कार्यवाही के दौरान अभियुक्त पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया है जिसको उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है तथा कॉम्बिंग के दौरान दूसरे बदमाश सिद्धार्थ शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी ग्राम मोरना थाना सेक्टर 24 को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से चार लूटे गए मोबाइल व एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट की बरामद हुई
। इनपर दर्जनों मुकदमें होने की जानकारी मिली है व अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
डी सी पी द्वारा दी गई वाइट
दुष्यन्त सक्सेना क्राइम रिपोर्टर
* गौतमबुद्धनगर।*


टिप्पणियाँ