अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार 11 बजे पुलिस लाइन में एक स्थानीय भाजपा नेता को पूछताछ के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा बुलाया है।
कहा जा रहा है कि इस भाजपा नेता एवं महंत नरेन्द्र गिरी के विवादित शिष्य आनंद गिरी के बीच फोन पर कल करीब 32 मिनट तक बात हुई थी। यह भी बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए संदीप तिवारी से भी इस भाजपा नेता के करीबी संबंध थे।
उधर हरिद्वार से कल रात हिरासत में लिए गए आनंद गिरी ने प्रयागराज के एक बड़े पुलिस अधिकारी के साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है और कहा है कि उसे फंसाया जा रहा है, महंत नरेंद्र गिरी की हत्या की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, मामले की निष्पक्ष जांच होगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नरेंद्र गिरी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन एवं पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस दुखद घटना के एक-एक बिंदू की जांच की जाएगी तथा जो भी दोषी होगा, उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी मुख्यमंत्री ने अपील की कि इस मामले में अनावश्यक बयानबाजी से बचा जाए और जांच एजेंसियों को निष्पक्ष जांच करने दें।

टिप्पणियाँ