हापुड़ थाना बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा का मामला। जहां एक दुकानदार ने मासूम बच्ची को तालिबान सजा देते हुए 20 रुपये चोरी के आरोप में मासूम बच्चे को रस्सी से बांधकर घंटों बंधक बनाए रखा तथा जनपद हापुड़ में मासूम को बंधक बनाने की वीडियो वायरल होने पर
एसपी हापुड़ दीपक भुकर ने दिए मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश। आपको बता दें कि ग्राम पसवाड़ा में मुकेश नामक दुकानदार ने 8 साल की मासूम बच्ची को 20 रुपये चुराने के आरोप मे दबंग दुकानदार ने तालिबान सजा देते हुए बच्ची के दोनों हाथों को रस्सी से बांधकर घंटों बंधक बनाए रखा और कुछ लोगों ने मासूम बच्ची के हाथों बंधी रस्सी के वीडियो बना ली और
वीडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए जनपद हापुड़ एसपी दीपक भूकर दिए जांच के आदेश और खबर लिखे जाने तक उक्त वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए इस संबंध में क्षेत्राधिकारी गढ़मुक्तेश्वर का
आधिकारिक बयान देते हुए तत्काल थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है एवं अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
टिप्पणियाँ