सेक्टर 92मे 16घण्टे बिजली गायब रहना एक सोचनीय विषय

 सेक्टर  92 नोएडा में रात लगभग 8:00 बजे से बिजली गायब रही जो कि दोपहर 12:00 बजे तक गायब थी अभी 12:00 बजे से आने के बाद बार-बार पावर कट चल रहा है।

बारिश में बिजली का जाना आम बात है फॉल्ट होना भी संभव है किंतु नोएडा जैसे शहर में इस तरह 16 घंटे बिजली लगातार नहीं होना और बार-बार जाना सोचने का विषय है क्या यह खराब इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से होता है और यदि इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक नहीं है तो उसे ठीक होने में कितना समय लेना चाहिए यह भी विचारणीय है कोई भी एक एडवाइजरी जारी नहीं होती कि यदि फॉल्ट हो गया है तो उसके ठीक होने में कितना समय लगेगा और इस बात का भी कोई निश्चित नियम नहीं है कि 1 दिन में कितनी बार पावर कट होगा और यदि पावर कट होता भी है तो वह कब वापस ऑन होगा इससे पहले बिजली विभाग द्वारा एक मैसेज आया करता था कि आपके यहां इस समय से लेकर इस समय तक पावर कट रहेगा वह पावर कट सामान्यता मेंटेनेंस के लिए होता था किंतु आजकल ऐसा मैसेज भी नहीं आता है तो क्या इसका मतलब यह माना जाए कि आजकल मेंटेनेंस नहीं की जाती है या फिर उपभोक्ता को इतना भी सूचना देने का अभ्यास नहीं है की उसके यहां कितने समय तक ओवरकट रहेगा।

इससे भी बड़ी समस्या बार-बार बिजली जाने से होती है और जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज फ्लकचुएशन बहुत ज्यादा होता है जोकि कहीं ना कहीं सिस्टम की मेंटेनेंस ना होने की वजह से ही पॉसिबल है।

बिजली विभाग को नोएडा जैसे शहर में अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार करना होगा और उपभोक्ता को निश्चित जानकारी के साथ-साथ कम से कम पावर कट और सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई देना का प्रयास करना चाहिए

टिप्पणियाँ