*भव्या फाउंडेशन का सम्मान समारोह जयपुर में संपन्न हुआ*
अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड -2021 में देश, विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
भव्या फाउंडेशन और भव्या इंटरनेशनल के तत्वाधान
में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड -2021 सम्मान समारोह गुरुवार 11.11.2021 को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय खंडेलवाल वैश्य ऑडिटोरियम - शास्त्री नगर जयपुर में संपन्न हुआ। इस समारोह मे सत्येंद्र पाण्डेय 'शिल्प' पुत्र श्री पवनकुमार पाण्डेय,निवासी ग्राम व पोस्ट चंदापुर पूरेसीर, गोण्डा, उ.प्र. को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट साहित्य और समाज सेवा हेतु संस्था के द्वारा उन्हें 'इंडियन बेस्टीज़ अवार्ड -2021'से सम्मानित किया।सत्येंद्र पाण्डेय ने इस सम्मान का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। आ. पाण्डेय जी ने संस्थापक श्री शैलेन्द्र माथुर जी एवं डा निशा माथुर जी का हृदय तल से आभार व्यक्त किया। भविष्य मे भी समाज सेवा और साहित्य सेवा की सेवा मे तत्पर रहने का संकल्प दोहराया। वरिष्ठ साहित्यकार/कवि आ. सुधीर श्रीवास्तव ने आ सतेन्द्र पाण्डेय शिल्प को बधाइयां देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संजय कुमार की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ