सवर्ण विकास पार्टी के तत्वाधान में आज एसएसपी गोरखपुर को एक ज्ञापन सौंपा गया है कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं जिससे हिंदू जनमानस में काफी आक्रोश है इसलिए तुरंत संजय निषाद पर मुकदमा दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार कर हिंदू जनमानस के आक्रोश को कम किया जाए, सवर्ण विकास पार्टी जब तक संजय निषाद का गिरफ्तारी नहीं होगा तब तक इस आंदोलन को चलाती रहेगी जरूरत पड़ेगी तो सड़कों पर भी आकर आंदोलन करने को बाध्य होगी, धरने के
कार्यक्रम में सवर्ण विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय शंकर श्रीवास्तव, राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक अवधेश कुमार मिश्रा, सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रभात दुबे, क्षत्रिय महासभा के महामंत्री इंद्रजीत सिंह, सवर्ण विकास पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष यशोदा नंदन पांडे महानगर अध्यक्ष मनी धर दुबे सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे
गोरखपुर से संजय कुमार की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ