आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान विधिक कार्यक्रम
गोरखपुर 13 नवम्बर 21। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के पत्र के अनुक्रम में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 02.10.2021 से दिनांक 14.11.2021 तक (नालसा) द्वारा आयोजित अभियान के तहत विभिन्न जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किये जाने के क्रम में उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा प्रदत्त कार्य-योजना के अनुसार माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय की अध्यक्षता में जिला प्रशासन के सहयोग से आज दिनांक 13.11.2021 को मेगा विधिक सेवा शिविर का आयोजन बाबा गम्भीर नाथ प्रेक्षा गृह (निकट सर्किट हाउस), गोरखपुर के सभागार में किया गया। उक्त कार्यक्रम में माननीय जनपद न्यायाधीश श्री तेज प्रताप तिवारी के अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री देवेन्द्र सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश-प्रथम श्री सत्यानन्द उपाध्याय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गोरखपुर डा0 विपिन टाडा, मुख्य विकास अधिकारी श्री इन्द्रजीत सिंह, मुख्य चिकित्सधिकारी, बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अध्यक्ष श्री भानू प्रताप पाण्डेय के साथ ही साथ न्यायिक प्रतिष्ठान के समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न कानूनी व्यवस्थाओं व सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया तथा कार्यक्रम स्थल पर आमजन को लाभान्वित किया गया।
जनपद गोरखपुर के समस्त तहसीलों में भी ब्लाक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर विधिक कार्यक्रम व डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया गया। आमजन को हैण्डबिल व पम्पलेट्स बांटकर निःशुल्क सेवा व सहायता की उपलब्धता तथा विधि के प्रति जागरुक किया गया। इसके अतिरिक्त गावों व शहरीय क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व आशाबहुओं द्वारा डोर टू डोर जागरुकता अभियान चलाया गया तथा आमजन को हैण्डबिल व पम्पलेट्स का वितरण करते हुए विधि के प्रति जागरुक किया गया तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। पराविधिक स्वयंसेवकगणों द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के दूरस्थ क्षेत्रों में जाकर आमजन के मध्य हैण्डबिल व पम्पलेट्स का वितरण करते हुए विधि के प्रति जागरुक किया गया तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।
संजय कुमार की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ