*पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर*
*पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार समाधान दिवस के अवसर पर डीसीपी नोएडा व एसीपी नोएडा-2 द्वारा थाना सेक्टर 58 व थाना सेक्टर 24 पर सुनी पीडितों की समस्यायें व तत्काल निस्तारण करने के सम्बन्ध में थाना प्रभारी को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।*
*आज दिनांक 13.11.2021 को पुलिस कमिश्रर गौतमबुद्धनगर के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री राजेश एस तथा सहायक पुलिस आयुक्त नोएडा-2 श्री रजनीश द्वारा थाना सेक्टर 58 व थाना सेक्टर 24 पर अपनी समस्या लेकर थाने आने वाले पीडितों से उनकी समस्यायें ध्यान पूर्वक सुनी तथा पीडितों द्वारा बतायी गयी समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बन्धित थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के टर्न आउट पर विशेष ध्यान देते हुये कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुये थाना पर अपनी समस्या लेकर आने वाले आगन्तुकों से मृदु व्यवहार अपनाते हुए ड्यूटी करने के सम्बन्ध में भी निर्देशित किया गया।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्ररेट गौतमबुद्धनगर।*
टिप्पणियाँ