*अखिलेश यादव पहुंचे योगी के गढ़ गोरखपुर, उमड़ा जनसैलाब,*
: गोरखपुर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर दूसरी बार सत्ता के सिंहासन तक पहुंचने की कोशिशों में जुटे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर पहुंचे हैं। अखिलेश यादव आज गोरखपुर से समाजवादी विजय यात्रा के तीसरे चरण के कार्यक्रम का आगाज कर रहे हैं।
अखिलेश यादव दो दिन की इस यात्रा में 7 विधानसभाओं को कवर करते हुए कुशीनगर पहुंचेंगे। अखिलेश यादव की समाजवादी विजय रथ यात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू हो रही। विजय यात्रा एयरपोर्ट से कुसम्ही,जगदीशपुर, सोनबरसा होते हुए कुशीनगर पहुंचेगी। इस दौरे को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के प्रभारी और एमएलसी संजय लाठर कई दिनों से गोरखपुर और कुशीनगर में डेरा डाले हुए हैं। अखिलेश की विजय रथ यात्रा को लेकर यहां आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके लिये यहां भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है।
संजय कुमार की रिपोर्ट
टिप्पणियाँ