कस्टम की आड मे श्रमिको का शोषणनोएडा

 एन एस ई जेड एक बहुत बडा इंडस्ट्री एरिया है लेकिन कुछ कंपनियों ने अब सरकार की आड मे श्रमिको पर दबाब बनाना जबरन काम कराना एक परम्पराशुरु हो गई है। सरकार ने श्रम कानून क्या समाप्त किए अब श्रमिको के साथ शोषण की परम्परा शुरू हो चुकी गुप्त सूत्रों से पता चला है कि कस्टम के अन्दर केबल कम्पनी की सुरक्षा तो है लेकिन वर्कर की सुरक्षा नहीं है। अगर कोई व्यक्ति अबाज उठाने का प्रयाश करता है तो आवाज कुचलने या उसको प्रताणित कर निकालने की साजिश

रचने का कार्य शुरु कर दिया जाता है ताकि बो अपने आप को निर्दोष साबित ना कर सके। एन एस ई जेड के अन्दर एक नही पता नही कितनी कंपनियां है जो कई बार अपनी फर्म का नाम बदलकर कार्य शुरु कर देती है। अधिकारियों की और कम्पनी मालिको के चमचों की मिली भगत से सब कुछ सम्भव हो जाता है



टिप्पणियाँ