होली मिलन समारोह का आयोजन

 होली के उल्लासमय वातावरण में पारस्परिक मिलन एवं परिचय को प्रगाढ़ करने की भावना से आस्कलेपियस हॉस्पिटल, हल्दोनी मोड़ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे अस्पताल के  मैनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक मिश्र और डायरेक्टर्स डॉक्टर निशांत छाजेड़ (प्लास्टिक एवं कॉस्मेटिक सर्जन),


डॉ भारत गोस्वामी( हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ अक्षय पुरोहित ( हृदय और मधुमेह रोग विशेषज्ञ)और डॉ शुभदा गुप्ता ( स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने मिलन समारोह में आये अतिथियों का भव्य स्वागत किया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ राज और डॉ शशांक रॉय ( जनरल सर्जन ) और डॉ जतिन गर्ग (बाल रोग विशेषज्ञ) ने बताया की आस्कलेपियस अस्पताल किफायती और सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में लगातार अग्रसर है। मिलन समारोह में आये अतिथियों ने अस्पताल से मिलने वाले स्वास्थ्य सेवा की ख़ूब तारीफें की और भविष्य में ऐसे ही किफायती और बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा सभी वर्ग के लोगो को प्रदान करने की बात कही और अपने विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए अस्पताल को आमंत्रित किया। होली मिलन समारोह में आये सभी अतिथियों श्री चन्द्रबोस प्रधान सुत्याना, श्री मनोज प्रधान जलपुरा, श्री धूम सिंह प्रधान जलपुरा, श्री इक़बाल पत्रकार अलीविर्दीपुर, श्री मुरसलीम प्रधान हल्दोनीश्री सरफराज नेता हल्दोनी, श्री मुरली प्रधान कुलेसरा, श्री उस्मान प्रधान हल्दोनी, श्री प्रिंस पंडित लखनावली ,श्री वीर सिंह जी कुलेसरा, श्री योगेंद्र शर्मा प्रधान जी हल्दोनी, श्री सोमदेव त्यागी कुलेसरा

, श्री अजब सिंह भाटी चौगानपुर, अली शेर जी हल्दोनी, श्री हाजी याक़ूब हल्दोनी, श्री पवन सिंह जलपुरा, श्री हाजी सराफत अलीवर्दीपुर, श्री होराम प्रधान जलपुरा, श्री हरेंद्र कुमार पांडेय, श्री अनिल शर्मा हल्दोनी, असलम जी, सुमित जी, का अस्कलेपियस अस्पताल परिवार ने हार्दिक अभिनन्दन किया और भविष्य में स्वास्थ्य सम्बंधी हर तरह की सेवा उचित और किफ़ायती दर पर प्रदान करने का वादा किया।


टिप्पणियाँ