*संवाददाता जयवीर सिंह की रिपोर्ट*
कर्म सिद्धि समाचार
गुड़गांव - आज दिनांक 31 जुलाई 2022 के दिन तीज त्योहार के शुभ अवसर पर न्यू पालम विहार इलाका आज हुआ भगवा आज न्यू पालम विहार स्थित साईं कुंज आरडब्लूए अध्यक्ष श्री राकेश राणा ने भारतीय जनता पार्टी को विधिवत रूप से ज्वाइन कर लिया है इस शुभ अवसर पर पूर्व ओएसडी एवं भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता श्री जवाहर यादव व अन्य बीजेपी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे इस शुभ अवसर पर अनेक प्रवक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखें एवं कुछ लोगों ने कांग्रेस के ऊपर आरोपों की झड़ी लगाई एवं भूतपूर्व मेजर जाखड़ ने तो कांग्रेस को भारत देश के लिए अभिशाप बताया इस पर उन्होंने कहा कि मां बेटे ने मिलकर और कुछ चाटुकार लोगों की वजह से इस देश का सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस पार्टी ने किया है r.s.s. प्रवक्ता श्री आजाद कटारिया ने भी कुछ इसी तरह के अपने विचार विमर्श किए एवं राकेश राणा द्वारा स्थापित साईं फाउंडेशन के बारे में भी उन्होंने अपने विचार रखे इलाके में आसपास सड़कों के किनारे पेड़ लगाने का कार्य साईं फाउंडेशन द्वारा किया गया हैमेजर रामकरण व समाजसेवी श्री राजू राजकुमार एवं श्री लोकेश भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी ने अपने अपने विचार रखे
अंत में श्री जवाहर यादव ने अपने विचार विमर्श रखते हुए श्री राकेश राणा को भारतीय जनता पार्टी में विधिवत रूप से पटका पहनाकर शामिल किया इस अवसर पर श्री जवाहर यादव ने उपस्थित सभी आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों एवं महिलाओं बच्चो का आभार जताया और उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह वह आपके बीच उपस्थित होते रहेंगे एवं किसी भी तरह की समस्या होने पर वह उनके बीच में हमेशा तैयार रहेंगे
बड़े संघर्ष के बाद पानी की लाइन बिछाई गई एवं उसका जलापूर्ति विधिवत रूप से श्री जवाहर यादव द्वारा किया गया इसमें श्री जवाहर यादव ने पूरा श्रेय श्री राकेश राणा एवं उनकी टीम को दिया अंत में श्री जवाहर यादव ने पानी का वाल खोलकर सई कुंज निवासियों को इस तीज के शुभ त्यौहार पर जलापूर्ति गिफ्ट किया


टिप्पणियाँ