अजनारा बिल्डर्स की तानाशाही

गौतम बुद्ध नगर मे बिल्डर्स की तानाशाही इस कदर बढ़ती जा रही हैं कि कभी पंचशील तो कभी अजनारा बिल्डर्स आये दिन ठेकेदारों और मजदूरों को परेशान करते है अब अजनारा बिल्डर्स सुर्खियों मे है जिसने ठेकेदारों और मजदूरों की मजदूरी 6-6 बर्षो से ना देकर उन्हे धमकी देता है


जिससे ठेकेदारों का मजदूरों की आर्थिक स्थिति जर्जर हो चुकी है वे लोग भुकमरी के कगार पर है भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का यह कहना है कि जब तक गरीब मजदूरों तथा ठेकेदारों का पैसा अजनारा बिल्डर्स नहीं देता तब तक यह धरना प्रदर्शन लगातार अनिश्चितकालीन रहेगा 


भारतीय किसान यूनियन बलराज मजदूरो तथा ठेकेदारों का पैसा हमको नहीं चलाता तब तक लगातार धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. इस धरना प्रदर्शन में भारतीय किसान यूनियन बलराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा शिवाल राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बीएल शर्मा खलील अहमद सह सचिव दादरी भाई साहब इरशाद बाकी और कारी हसनैन सचिव दादरी मौजूद रहे और हाथों में झंडे बांधकर किया प्रदर्शन और कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार हैं

टिप्पणियाँ