विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी थाना चिल्ला के अंतर्गत ग्राम भवानीपुर में संचालित महर्षि आश्रम में महर्षि संस्थान के संस्थापक परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी का 106 वां जन्मोत्सव ज्ञान योग दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गुरु पूजन से की गई भावातीत ध्यान के बाद वेद पाठ उसके पश्चात वैदिक छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई, जैसा की ज्ञात हो महर्षि महेश योगी जी को वैज्ञानिक संत भी कहा जाता है क्योंकि
इन्होंने भावातीत ध्यान का हमारे जीवन व शरीर में क्या लाभ हैं इसको वैज्ञानिक रूप से सिद्ध किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कौशल शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में थाना चिल्ला प्रभारी प्रभु नाथ सिंह स्टॉफ के साथ पधारे,
आश्रम प्रभारी राजनारायण निगम, अनिल खरे, आचार्य कमलेश तिवारी, जय प्रकाश गर्ग, रामस्वरूप द्विवेदी, मेहेर रत्न निगम, महेंद्र खरे ,श्रवण कुमार ,हरवीर, ध्यान शिक्षक रामबरन सविता व अनेक गणमान्य व्यक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।



टिप्पणियाँ