समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जेल में बंद पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से मुलाकात की थी। अब योगी सरकार में सपा नेता दीप नारायण सिंह यादव के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस-प्रशासन ने आरटीओ कार्यालय के पास स्थित बंगले समेत 237 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर दी है।
आवास और जमीनों पर की गई कार्रवाई
तहसीलदार डॉ. लालकृष्ण ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर दीप नारायण का आरटीओ कार्यालय के पास स्थित आवास को कुर्क किया गया है। इसके अलावा मून सिटी स्थित फ्लैट, बनगुआ और मैरी में स्थित जमीन को कुर्क किया जा रहा है। आज लगभग 237 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है।
समाजवादी पार्टी नेता की 237 करोड़ की संपत्ति कुर्क
योगी सरकार में सपा नेता पर बड़ी कार्रवाई
जेल में बंद दीप नारायण से अखिलेश ने की थी मुलाकात

टिप्पणियाँ