*बाल लिंगानुपात बालिका सुरक्षा के महत्व व कौशल विकास पर महिला सभा का आयोजन*
बांदा -जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती मीनू सिंह के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रमों के तहत आज बड़ोखर ब्लॉक के मथना खेड़ा ग्राम में ग्राम सचिवालय पंचायत भवन मैं लिंगानुपात बालिका सुरक्षा के महत्व कौशल विकास पर महिला सभा का आयोजन किया गया l इस आयोजन में महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती आकांक्षा सिंह जिला समन्वयक कामिनी सिंह दीपमाला सिंह जन साहस संस्था से राज्य समन्वयक धर्मेंद्र परमार जिला समन्वयक सुशील कुमार प्रतीक्षा, सिकंदर, पुष्पा जी, ग्राम प्रधान ,ग्राम सहायक, आईसीडीएस ,बाल अधिकार, कौशल विकास आदि विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई ll कार्यक्रम में ग्राम सभा के महिलाएं ,बालिकाएं ,पुरुष कार्यक्रम में उपस्थित रहे l

टिप्पणियाँ