जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर रुपेश वर्मा एडवोकेट के विरोध दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की

 प्रेस रिलीज- जिला बार एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर डॉक्टर रुपेश वर्मा एडवोकेट के विरोध दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की-जिला बार के सम्मानित सदस्य डॉ रुपेश वर्मा के विरुद्ध प्राधिकरण द्वारा दर्ज कराई गई फर्जी एफ आई आर के सदस्यों में भारी रोष है- आज सैकड़ों अधिवक्ता जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालूराम चौधरी एवं सचिव नीरज तंवर के नेतृत्व में सूरजपुर स्थित पुलिस कमिश्नर दफ्तर में डॉ रुपेश वर्मा के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को रद्द कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंचे- वहां पर मौजूद अधिकारी राम बदन सिंह डीसीपी सेंट्रल को ज्ञापन सौंपकर विस्तार से उन्हें घटना के बारे में अवगत कराते हुए कालूराम चौधरी ने कहा कि आप एसोसिएशन के अध्यक्ष को इत्तला किए बिना किसी भी मामले में फर्जी एफ आई आर दर्ज करवा देते हैं इससे वकीलों में रोष है प्राधिकरण के स्तर पर जन समस्याओं को लेकर बात रखना भी प्राधिकरण की नजर में अपराध की श्रेणी में आ गया है और पुलिस आंख बंद कर प्राधिकरण के कहने पर कार्रवाई करती है। बार के सचिव नीरज तंवर ने पुलिस कमिश्नर को डॉ रुपेश वर्मा के विरुद्ध एफआईआर को रद्द करने की मांग की । बार के पूर्व अध्यक्ष परमेंद्र भाटी ने कहा कि प्राधिकरण अपने भ्रष्टाचार के मकसद से पुलिस का इस्तेमाल करता है एवं जो भी 





सामाजिक कार्यकर्ता अथवा वकील प्राधिकरण के भ्रष्टाचार किसानों पर हो गए अन्याय का विरोध करता है उसकी आवाज को दबाने के मकसद से एफ आई आर दर्ज कराता है। बार के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने रोष जताते हुए कहा कि संविधान प्रदत्त मूल अधिकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता दबाने का प्रयास प्राधिकरण एवं पुलिस की तरफ से किया गया है। उपस्थित अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से रेशराम चौधरी, उदयवीर भाटी, अजय चौधरी, अजीत भाटी, जगतपाल भाटी, मांगेराम भाटी, अनिल भाटी, कॉमरेड मुफ्ती हैदर, विनोद भाटी, नीरज भाटी, गजेंद्र खारी, महेश गुप्ता, उमेश भाटी, देवपाल अवाना, रिंकू भाटी, अजीत नागर जुनेदपुर, पवन भाटी, रजनीश यादव, कुलदीप भाटी, दिनेश नागर, जयदीप अंबावता, उधम सिंह, उमेश भाटी,  एडवोकेटस प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित रहे।

भवदीय,

डॉ रुपेश वर्मा, एडवोकेट,

9953461516

टिप्पणियाँ