हनुमान जी खुद छोड़े अपना मंदिर वरना रेलवे गिरा देगा हनुमान मंदिर*

 



 बांदा के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित हनुमान मंदिर के बाहर रेलवे द्वारा एक नोटिस चिपकाया गया जिसमें लिखा गया है कि 15 दिन के अंदर यहां से मंदिर हटा लिया जाए वरना रेलवे इस मंदिर को तोड़ने के लिए मजबूर होगा अब यह नहीं समझ आता कि यह 15 दिन का समय किसको दिया गया है क्या स्वयं हनुमान जी को यह समय दिया गया है?


 वहीं दूसरी ओर जब मंदिर पर नोटिस चिपकाया गया तो लोगों को इस बात की जानकारी हुई जिसके बाद लोग आक्रोशित नजर आ रहे हैं बजरंग दल ने अपनी पूरी टीम के साथ मंदिर के बाहर बैठकर के धरना प्रदर्शन किया बजरंग दल के जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी का कहना है कि मंदिर तोड़ने की बात तो दूर कोई मंदिर को उंगली भी नहीं लगा सकता


 वही लोगों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी एक और हिंदू धर्म की बात करती है तो दूसरी और उसी की सरकार में हनुमान मंदिर को कैसे तोड़ा जा सकता है बता दें कि बांदा रेलवे स्टेशन परिसर में बना हनुमान जी का मंदिर करीब 30 से 40 वर्ष पुराना है यात्रा में जाने से पहले लोग हनुमान जी का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते हैं ऐसे में मंदिर को तोड़ने के लिए चिपकाया गया नोटिस लोगों को आक्रोशित कर रहा है वही बजरंग दल समेत कई हिंदूवादी संगठन भी मंदिर तोड़े जाने के विरोध में खड़े हो गए हैं


*संवाददाता पूरन राय के के डी टीवी चैनल बांदा*

टिप्पणियाँ