रिपोर्ट इमरान खान अलीगढ़
अलीगढ़। आज समाजवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल सराय सुल्तानी में हुए झगड़े में बेगुनाहों को इंसाफ दिलाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से मिला। जिसमें पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खान ने कहा कि यह झगड़ा दुकानदार और ग्राहक के बीच का है। इसमें दोनों पक्षों को सुना जाए। किसी दबाव में आकर किसी के भी साथ अन्याय न हो। हम चाहते हैं कि दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा सुना जाए। होटल वाला दुकानदार किसी से लड़ने नहीं गया था बल्कि उसके होटल पर आकर कुछ बाहरी लोगों ने होटल पर झगड़ा किया। इसकी जांच होनी चाहिए कि आखिर इस झगड़े में साजिश किसकी थी? शहरवासियों से हम सभी की अपील है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद मा.चौधरी बिजेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष श्री गिरीश यादव, जनाबअज्जू इस्हाक,श्री प्रशांत वाल्मीकि, जनाब सगीर अहमद, जनाब अब्दुल हमीद घोसी,श्री मनोज यादव, श्री बिल्लू चौहान, डाॅ बादशाह खान, प्रभात सविता आदि लोग मौजूद थे।

टिप्पणियाँ