न्यू पालम विहार इलाके में बहेगी विकास की गंगा

जयवीर सिंह स्टेट हेड हरियाणा कर्म सिद्धि समाचार

न्यू पालम विहार इलाके में बहेगी विकास की बहार गुरुग्राम 7 अगस्त शनिवार न्यू पालम विहार स्थित शंकर विहार कॉलोनी व आसपास के इलाके में पिछले 5 साल से चल रही स्ट्रीट लाइट की समस्या जस की तस बनी हुई थी  I इस समस्या के निवारण के लिए अलग-अलग आरडब्लूए के लोगों की एकमात्र आशा की उम्मीद आरडब्लूए एवं साईं फाउंडेशन के अध्यक्ष भाई राकेश राणा से मीटिंग की इससे पहले भाई राकेश राणा भी इलाके की इस समस्या से अवगत थे और भाई राकेश अपनी साईं फाउंडेशन के बजट से इलाके में लाइट लगाने के बारे में विचार कर रहे थे इसी बीच भारत की अग्रणी कंस्ट्रक्शन कंपनी m3m के पदाधिकारियों से भाई राकेश की मुलाकात होती है वार्तालाप के बीच भाई राकेश राणा ने इलाके की लाइट की समस्या अधिकारियों के सामने रखी m3m के अधिकारियों ने एकदम 1500 लाइट  देने की हां कर ली जिसका शुभारंभ शंकर विहार चंदन विहार के इलाके से शनिवार को किया गया I इस जनसभा में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री जवाहर यादव पूर्व ओएसडी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार व मुख्य अतिथि के तौर पर m3m की ट्रस्टी श्रीमती डॉ पायल कनोडिया के हाथों से स्ट्रीट लाइट का स्विच ऑन करके किया गया यह कार्य m3m फाउंडेशन व साई फाउंडेशन द्वारा पूरे न्यू पालम विहार इलाके वह संभावित वार्ड 1 में "जगमग कॉलोनी" "जगमग रोड" "जगमग गांव" मिशन के अंतर्गत किया गया

इस भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री विजय कटारिया फाउंडर सदस्य साईं फाउंडेशन व उनकी टीम नवनिर्मित आरडब्लूए गंगा विहार अध्यक्ष श्री योगेश कटारिया व उनकी समस्त टीम चंदन विहार आरडब्लूए अध्यक्ष श्री ताराचंद जी व उनकी समस्त टीम व m3m फाउंडेशन की तरफ से डॉक्टर साहब कर्नल साहब उनकी समस्त टीम मौजूद रहे इस अवसर पर m3m की ट्रस्टी डॉ पायल कनोडिया ने कहा कि हम कभी भी समाज के सर्वांगीण विकास में पीछे नहीं रहते इलाके के विकास में हम पूरा सहयोग देते रहेंगे आगे उन्होंने इस बात का भी आश्वासन दिया है कि कभी भी गरीब परिवार की मदद करने को हम हमेशा आपके साथ खड़े रहेंगे चाहे वह गरीब बच्चों की पढ़ाई हो या किसी अन्य तरह की समस्या हो हम इलाके के पुनरुत्थान के लिए सदैव तैयार हैं साईं फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री राकेश राणा ने भी पूरे इलाके को आश्वस्त किया कि उनकी साईं फाउंडेशन हमेशा सामाजिक कार्य करती रहती है चाहे वह करोना के समय लोगों को भोजन प्रदान करने का हो या इलाके में पेड़ लगाने का या कालोनियों के पार्क बनाने का समय-समय पर समाज के सभी वर्गों के लिए भाई राकेश राणा कार्य करते रहते हैं  I अब m3m फाउंडेशन और साईं फाउंडेशन ने एक बार फिर इलाके का उद्धार का बीड़ा उठाया है l

टिप्पणियाँ