तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी

मवई गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी, कार में सवार 4 लोगो में से 2 लोग गंभीर रूप से हुए घायल पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल इलाज हेतु भेजा आपको बता दें कि पूरा मामला आज दिन बुधवार को जिला अस्पताल बांदा से सामने आया है जहां शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव के पास तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई


,वही कार में सवार 4 लोगों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं ,जिन्हें उपचार के लिए बांदा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं जानकारी के अनुसार कार में सवार घायल सविता पत्नी मनोज निवासी पनगरा व रामानंद पुत्र रघुराई निवासी पारस थाना बबेरू कार में सवार होकर पनगरा से बरेठी जा रहे थे

फिलहाल डाक्टरों के द्वारा दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है ।


*संवाददाता - बांदा*

टिप्पणियाँ