संवाद दाता कासिम अब्बास
अलीगढ़ कोतवाली इगलास के गांव बूढ़ी नगर में आटे की चक्की के पाठ फटने से एक 12 वर्षीय बालिका की दर्दनाक मौत पाट फटने से भयंकर विस्फोट हो गया विस्फोट इतना भयंकर था कि गांव में हड़कंप मच गया विस्फोट की चपेट में आई बालिका की मौत को लेकर गांव में सन्नाटा पसरता हुआ नजर आ रहा है अचानक हुए हादसे को लेकर परिवार में चीख-पुकार की आवाज आने लगी है मौके पर पहुंची इलाका पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है दरअसल पूरा मामला जिला अलीगढ़ के कोतवाली इगलास के गांव बूढ़ी नागर का है जहां आटे की चक्की के पाठ फटने से दर्दनाक विस्फोट हो गया विस्फोट इतना भयंकर था मानो जैसे कोई बम फट गया हो इस दौरान एक 12 वर्षीय बालिका की मौके पर ही मौत हो गई
स्थानीय लोगों के द्वारा मौके पर इलाका पुलिस को बुलाया गया मौके पर पहुंची इलाका पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है मृतका के पिता से जब बातचीत की गई तो उनके द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया उनकी बेटी घर के बाहर खेल रही थी आटे की चक्की ट्रैक्टर में जॉइंट थी आटे की चक्की खाली चल रही थी इस दौरान अचानक विस्फोट हो गया जिसके कारण आटे की चक्की से निकलने वाले पत्थर की चपेट में आने की वजह से उनकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई वही मौत को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है इलाका पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है,

टिप्पणियाँ