आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस पर लगाया गुरुग्राम के साथ भेदभाव करने का आरोप


जयवीर सिंह हरियाणा ब्यूरो चीफ 





आम आदमी पार्टी ने बीजेपी और कांग्रेस पर लगाया गुरुग्राम के साथ भेदभाव करने का आरोप दिनांक 26 फरवरी 2023 को गुरुग्राम के न्यू पालम विहार स्थित एकता पार्क में आम आदमी पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता दक्षिण हरियाणा प्रभारी श्री वीर सिंह पूर्व सरपंच व श्री कुलदीप दहिया द्वारा की गई त्रस्त जनता  ने अपना भरपूर सहयोग दर्शाया जिसमें हजारों की तादाद में लोग पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के विचारों को शांतिपूर्वक सुना जिनमें विशेष अतिथि के तौर पर डॉ सुशील गुप्ता राज्यसभा सांसद व हरियाणा प्रदेश प्रभारी भी है जिसमें विशेष रूप से प्रवक्ताओं की सूची में श्री सतबीर भारद्वाज हेड पंजाब केसरी श्री मुकेश डागर डॉक्टर मीनू सिंह श्री सुरेंद्र तवर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए विकास से कोसों दूर न्यू पालम विहार की जनता ने इस बार आम आदमी पार्टी पर विश्वास करना शुरू कर दिया है आम आदमी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की बात करती है आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा के प्रदेश प्रभारी श्री वीर सिंह सरपंच पर यहां की जनता का पूरा भरोसा है क्योंकि वीर सिंह सरपंच ऐसे व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हैं जिनकी कथनी और करनी एक समान है न्यू पालम विहार इलाके में उन्होंने इससे पहले भी कई बार सामाजिक कार्य बढ़-चढ़कर के लिए हैं जिनमें किसी पद पर रहते हुए भी उन्होंने कई जगह अपने पैसे से    सीवर लाइन डलवाई हैं जिसे यहां की जनता खूब अच्छी तरह से समझती है सांसद डॉ श्री सुशील गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हल्ला बोला एवं गुरुग्राम के नजदीक दिल्ली में उनकी सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया जिसमें मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों का पुनरुद्धार हॉस्पिटल सुविधा मोहल्ला क्लीनिक महिला सुरक्षा फ्री बिजली फ्री पानी एवं महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा मुख्य रूप से हैं जनता के मूड से लग रहा था कि लोग सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन भी करना चाहते हैं              जय वीर सिंह हरियाणा हेड  कर्म सिद्धि समाचार

टिप्पणियाँ