कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच राष्ट्रीय दिल्ली

 कायस्थ क्रांतिकारी विचार मंच

           राष्ट्रीय दिल्ली 

**************************

        कल दिनांक 24 फरवरी को रात्री 8 बजे से 9 बजे तक नित्य के भाती दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती अरुणा सक्सेना की अनुपस्थिति में दिल्ली प्रदेश प्रभारी ई0 शशि कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में ऑन  लाइन  मीटिंग  हुई  जिसमें दिल्ली प्रदेश प्रभारी के अलावे राष्ट्रीय अध्यक्ष ई0मनोज कुमार जी, दिल्ली प्रदेश को- औरडिनेटर श्री प्रशांत सिन्हा जी ,  लीगल सेल विहार प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविंद वर्मा जी( आधी0), उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय सक्सेना जी , झारखंड प्रदेश का0 सदस्य श्री सुशील क्रांतिकारी जी , दिल्ली में इलाज रत (युवा संभाग)झारखंड रांची जिला कोषाध्यक्ष श्री प्रभात श्रीवास्तव जी शामिल हुए l

            निर्णय 

            *****

1* वैवाहिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा0 के पी सिन्हा जी के अनुसार लड़की के पिता जी को 28 फरवरी को 7 बजे संध्या हरमू स्थित कायस्थ पाठशाला मे देने का निर्णय लिया गया l यह कार्यक्रम मे सहयोग करने वाले साथी निश्चित रूप से रहेगे तथा सामान देते हुए लड़की के पीता के साथ एक फोटो घिचवा कर के के वी मंच के सभी राज्यों के वार्ड शौप  पर  डाल  देंगे I

2* 27 फरवरी को 2 बजे प्रभारी श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी , श्री आनंद गोपाल वर्मा जी, श्री ए एन संडवार  जी, श्री अखिलेशवर  श्रीवास्तव  जी, श्री नीतेश श्रीवास्तव जी, ई0 अनिल श्रीवास्तव जी, श्री धीरज कुमार जी और श्री सुशील क्रांतिकारी जी  को लेकरअपर बाजार जाकर सब सामान खरीदेंगे l

3* सामुहिक विवाह कार्यक्रम कमिटी स्वतः तैयार हो जाने पर प्रभारी श्री प्रमोद श्रीवास्तव जी को बधाइ और शुभकामनाएं दीं गई तथा एक बैठक बुलाकर कार्य शुरू करने का आग्रह किया गया I

4*छात्रवृत्ति के रूप में सहयोग राशि देने के लिये शीघ्रता लाने  का प्रदेश सचिव श्री आनंद गोपाल वर्मा जी और मीडिया प्रभारी श्री संजय परासर जी से अनुरोध किया गया l

4* के के वी मंच का कार्य अत्याधिक बढ़ गया है अतः प्रदेश अध्यक्ष श्री पांडेय रविन्द्र नाथ राय, राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रदेश महासचिव ई0दिलीप  श्रीवास्तव जी  , विहार प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश रंजन जी  ( आधी0),प्रदेस महासचिव श्री कुमार नीरज जी( आधी0) , महिला संभाग झारखंड प्रदेश अध्यक्षा वीरांगना निभा सिन्हा जी , मीडिया प्रभारी श्री संजय परासर जी  को दिल्ली से संचालित ऑन  लाइन  मीटिंग मे जुड़नेका अनुरोध किया गया l 

5* अंत में 5 मिनट मनोरंजन के समय में ई0 शशि कुमार सिन्हा जी ने एक सुन्दर गाना गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया l

   राष्ट्रीय अध्यक्ष ने धन्यवाद देते हुए मीटिंग समाप्ति की घोषणा की l

      दिल्ली प्रदेश प्रभारी के आदेश से I

टिप्पणियाँ