संवादाता कासिम अब्बास
कैमरामैन सलमान के साथ
जज़्बा फाउण्डेशन ने एक पहल इंसानियत के नाम के तहत जज़्बा ब्लड डोनर डाइरेक्ट्री - 2023 के लिए नेशनल हॉस्पिटल ऊपर कोट, अलीगढ़ में पहले कैम्प का आयोजन किया जिसमें 82 रक्तदाताओं का पंजीकरण किया गया है। फाउण्डेशन सचिव डॉ. स्वालेहीन अख्तर ने बताया कि अब खून की कमी से कोई मौत नहीं होगी।
जज़्बा ब्लड डोनर डाइरेक्ट्री के माध्यम से मरीज़ों को नि:शुल्क खून उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जज़्बा ब्लड डोनर डाइरेक्ट्री आगामी 18 मार्च 2023 को जज़्बा फाउण्डेशन की वेबसाइट एंव मोबाइल अप्लीकेशन पर अपलोड कर पी डी एफ फाइल द्वारा फेसबुक, सोशल मिडिया एंव लोगों के मोबाइल पर सर्कुलेट की जाएगी डॉ मोहम्मद शोएब ने बताया कि रक्त दान करने से शरीर पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पडता इसके कई फायदे हैं हम सभी को रक्त दान करने के लिए आगे आना चाहिए।
शहर अध्यक्ष एडवोकेट ज़ीशान सैफी ने लोगों से पंजीकरण कराने की अपील करते हुए इसके फायदे भी बताये! मुख्य रूप से खुर्शीद अहमद, मोहम्मद उमैर, डॉ. दरखशाह, चन्दन सिंह, नवीन कुमार गुप्ता, नवीन महामना, सजिद, डॉ. अमिताभ वार्ष्णीय आदि सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ