इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन की अलीगढ़ की जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

संवाददाता तनु अलीगढ़

इंडियन एजुकेशन एसोसिएशन की अलीगढ़ की जिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अलीगढ़ मैं आगरा रोड स्थित महालक्ष्मी गेस्ट हाउस में किया गया समारोह में अलीगढ़ और बुलंदशहर के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रबंधक और शिक्षकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रेषित की होली मिलन समारोह और बैठक का का शुभारंभ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से किया


कार्यक्रम में जिला अलीगढ़ बुलंदशहर और नोएडा के विद्यालय प्रबंधकों और शिक्षाविदों को सदस्यता ग्रहण कराई गई और उनको प्रमाण पत्र भी दिए गए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गौरव गुप्ता ने श्री यशोधर शर्मा जी( प्रबंधक V D S स्कूल ) और श्री प्रदीप राजपूत जी( चेयरमैन श्री राम विद्या मंदिर ) जिला अलीगढ़ को राष्ट्रीय संरक्षक बनाया और श्री ओमेश कुमार चौधरी जी ( प्रबंधक जीएस कन्वेंट स्कूल ) और श्री गोपाल शर्मा जी( प्रधानाचार्य मिनर्वा पब्लिक स्कूल ) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया   एसोसिएशन के विस्तार के जिला प्रभारी अलीगढ़ श्री गोपाल शर्मा जी को और जनपद बुलंदशहर में जिला संयोजक श्री कुमुद किशोर भारतीय प्रबंधक( गंगा पब्लिक स्कूल) डिबाई, जिला अध्यक्ष श्री ललित शर्मा( प्रबंधक मैशनल पब्लिक स्कूल ) जहांगीराबाद को गौतम बुध नगर( नोएडा ) का जिला संयोजक श्री प्रदीप सिंह(CEO गोल्डस्मेड एकेडमी) को बनाया गया कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ओमेश कुमार चौधरी जी ने किया।

टिप्पणियाँ