✒️ *उत्तर प्रदेश में कोरोना के 265 नए मरीज मिले, सीएम योगी ने तीन जिलों पर विशेष ध्यान देने का दिया निर्देश*
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश में कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा की स्थिति का आकलन करने के लिए टीम-09 के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। बैठक में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक संबंधी तैयारी, टीकाकरण अभियान की स्थिति, कोविड-19 के नए वेरिएंट और इन्फ्लुएंजा के वेरिएंट का संक्रमण से बचाव और आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि विगत सात दिनों में प्रदेश में लगभग 02 लाख 20 हजार टेस्ट किए गए और 265 कोविड पॉजिटिव मरीज पाए गए। प्रदेश में प्रति 10 लाख की आबादी पर 01 कोविड पॉजिटिव मरीज है। वर्तमान में 262 एक्टिव केस हैं और किसी की स्थिति गंभीर नहीं है। सभी घर पर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। वर्तमान में देश में किए जा रहे कुल कोविड टेस्ट का 35-40% टेस्ट उत्तर प्रदेश में हो रहा है। सतर्कता और सुरक्षा के दृष्टिगत इसे और बढ़ाए जाने की जरूरत है।
✒️ *भाजपा में यूपी संगठन की नई लिस्ट से मिला इशारा, इस बार कई सांसदों के कट सकते हैं टिकट*
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश संगठन की नई लिस्ट से संगठनात्मक स्तर पर बदलाव के साथ कई संदेश भी छिपे हुए हैं। यह संदेश आने वाले लोकसभा चुनावों की तैयार होने वाली प्रत्याशियों की सूची को लेकर बहुत हद तक स्पष्ट नजर आ रहा है। संगठनात्मक स्तर पर जिस तरह से क्षेत्रीय अध्यक्षों के सभी नए नाम घोषित किए गए हैं, उस आधार पर राजनीतिक विश्लेषक अनुमान लगा रहे हैं कि लोकसभा के टिकटों में भी कई नए नाम दिखेंगे। जबकि कई पुराने सांसद या प्रत्याशी रिपीट नहीं होंगे। इसके अलावा 2024 के चुनावी माहौल को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची में सभी समीकरणों को साधने की कोशिश भी की है, जिसमें दलित और ओबीसी को ज्यादा से ज्यादा जगह देकर भाजपा ने अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं।
✒️ *भाजपा में क्षेत्रीय अध्यक्ष को अपने पुराने पद पर रिपीट नहीं*
2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची में जो बदलाव किए हैं, उससे सभी चुनावी समीकरण साधने की पूरी कोशिश की गई है। राजनीतिक विश्लेषक जटाशंकर सिंह कहते हैं कि इस सूची में वैसे तो भाजपा ने हर तरीके से सियासी समीकरण साधे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा संदेश देने वाला फेरबदल क्षेत्रीय टीम के नेतृत्व से दिया गया है। उनका कहना है कि किसी भी क्षेत्रीय अध्यक्ष को अपने पुराने पद पर रिपीट नहीं किया गया है। जटाशंकर सिंह का मानना है कि क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारियों में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव सामान्य बदलाव नहीं हैं। उनका मानना है कि यह स्पष्ट इशारा है कि आने वाले दिनों में होने वाले लोकसभा के चुनावों में बहुत से बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सियासी गलियारों में अनुमान लगाया जा रहा है कि लिस्ट में कई चेहरे ऐसे होंगे जो वर्तमान सांसद तो होंगे, लेकिन आने वाले लोकसभा के चुनावों में उनको टिकट नहीं मिलेगा।
✒️ *राहुल गांधी के मुद्दे पर प्रियंका के बयान को हर ब्लॉक तक पहुंचाएगी कांग्रेस*
राजघाट पर संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने के मुद्दे पर प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान को कांग्रेस गांव-गांव तक पहुंचाएगी। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर बैठकें और नुक्कड़ सभाएं करने का फैसला किया गया है। सभी जिला व शहर कमेटियों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं।कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी अदाणी ग्रुप मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच की मांग कर रहे थे। वे इस मुद्दे पर लगातार सरकार पर हमलावर हैं, इसलिए उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति के अनुसार, इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठा जाएगा
✒️ *कठपुला से बच्ची को उठाया, ऑटो में की दुष्कर्म की कोशिश, जनता ने पकड़ कर पीटा*
अलीगढ़ महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में कठपुला से नाबालिग बच्ची को ऑटो चालक ने अगवा कर एलमपुर गड़िया के पास ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। समय रहते बच्ची के शोरशराबे पर एकत्रित पब्लिक ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के दूसरे समुदाय से जुड़ा होने की सूचना पर पूर्व मेयर भी पीड़ित बच्ची के समर्थन में थाने पहुंच गईं और कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण व अन्य कार्रवाई के लिए चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है।मूल रूप से पटना बिहार का एक परिवार कठपुला पर झुग्गी में रहता है। इसी परिवार की 12 वर्ष की बच्ची को रविवार शाम एक ऑटो चालक कठपुला से बरगलाकर अपने साथ ले गया और जीटी रोड पर एलमपुर के पास सड़क सहारे ऑटो में ही दुष्कर्म की कोशिश की। शोर पर उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की। बच्ची की चीख पुकार पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और आरोपी को दबोचकर बच्ची को बचाया गया।
✒️ *अलीगढ़ में मीट न बनाने पर पति ने पत्नी का किया कत्ल*
अलीगढ़ में रविवार रात को एक महिला का उसके पति ने मीट न बनाने पर आवेश में आकर गला रेत दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।35 वर्षीय गुड्डो निवासी मामूद नगर, रोरावर का अपने पति सगीर से काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात को पति घर आया और उसने मीट बनाने को कहा। पत्नी ने रात होने का हवाला देते हुए अगले दिन यानी सोमवार को खाने में मीट बनाने की बात कही। इस बात पर सगीर झगड़ने लगा। दोनों में विवाद बढ़ गया। सगीर ने घर की रसोई में रखे चाकू से गुड्डो के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में मौजूद तीन बेटियां रोते हुए घर से बाहर भागी तो पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने घर के भीतर घुस सगीर को पकड़ लिया। रोरावर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर आरोपी सगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
✒️ *जमीनी लालच में कलयुगी बेटे ने की थी मां-बाप की गला दबाकर हत्या, झोपड़ी में सोते हुए दबाया था गला*
अलीगढ़ थाना इगलास इलाके के गांव बादामपुर में बुजुर्ग माता-पिता द्वारा अपने सगे बेटे राजेंद्र से जमीन वापस लेने के चलते उनका अपना सगा खून ही उनके खून का प्यासा बन गया। जमीन वापस लेने का बदला ओर जमीन वापस पाने के लिए बुजुर्ग माता-पिता से रंजिश मानने लगा।जहां बुजुर्ग माता-पिता से जमीन वापस लेने का बदला लेने और जमीन वापस पाने के लिए सगे बेटे ने अपने ही बुजुर्ग माता-पिता की हत्या करने की खौफनाक साजिश रच डाली। बुजुर्ग माता-पिता की हत्या किए जाने की इसी खौफनाक साजिश के तहत रविवार की देर रात 20 बीघा खेतों में झोपड़ी डालकर रह रहे बुजुर्ग माता-पिता के पास पहुंचा और दोनों की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे राजेंद्र सहित संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तो कुछ ही घंटों में जमीन वापस पाने के लालच में अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया ओर पुलिस को बताया कि उसके माता पिता ने उससे खेत वापस ले लिया था। जिसके चलते वह अपने माता-पिता से रंजिश मानने लगा। खेत वापस लेने की रंजिश के चलते उसने अपने माता-पिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की योजना बनाई ओर रविवार की देर रात झोपड़ी में सोते हुए माता पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की हत्या का जुर्म कबूल करने वाले आरोपी बेटे राजेंद्र के खिलाफ उसकी बहन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया।
✒️ *थ्री व्हीलर तथा बाइक में हुई भीषण भिड़ंत*
अलीगढ़ के छर्रा गुप्ता मोड़ पर थ्री व्हीलर तथा बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक तथा थ्री व्हीलर में 7-8 पैसेंजर सवार थे कि अचानक बाइक मोड आने के कारण दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई जिसके कारणथ्री व्हीलर में सवार कुछ बच्चे तथा महिला एवं युवक भी मौजूद थे जिसमें थ्री व्हीलर में दो युवकों के गंभीर चोटे आई तथा बच्चों के हल्की-फुल्की चोटें आई एवं बाइक पर सवार दो युवक भी बुरी तरह से जख्मी हो गए जिन्हें अलीगढ़ के छर्रा स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस द्वारा ले जाया गया तथा वहीं पर वहीं पर सीएससी अधीक्षक द्वारा 2 लोगों को गंभीर चोट आने के कारण उनको सीएससी छर्रा अलीगढ़ के जिला जैन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है,बताते चलें कि थ्री व्हीलर से बेलोन माता की जात लगा कर आ रहे श्रद्धालुओं तथा सामने से आ रही बाइक मैं छर्राके गुप्ता मोड़ पर दोनों वाहनों मेंआमने-सामने भिड़ंत हो गई जिसके कारण थ्री व्हीलर में सवार बच्चों तथा महिलाओंएवं पुरुषों के गंभीर चोटें आई तथा बाइक पर सवार तीन युवकों में से 2 लोगों के गंभीर चोटें आई कुल मिलाकर 7-8 को गंभीर चोट आई तत्काल इसकी सूचना अलीगढ़ की छर्रा पुलिस को दी गई छर्रा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचे तथा 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल बच्चों तथा पुरुषों को अलीगढ़ के छर्रा सीएससी पर भेजा गया वहां पर उपचार के दौरान दो लोगों की गंभीर हालत देखते हुए सीएससी अधीक्षक ने दो लोगों को अलीगढ़ के जिला जैन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया तो वहीं वहीं घायलों के परिवारजनों को भी पुलिस के द्वारा सूचना दे दी गई है तथा परिवार वाले भी सीएससी छर्रा पहुंच कर उपचार के लिए लगे हुए हैं तथा पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचाने के बाद जांच को आगे बढ़ा दिया गया है
✒️ *अलीगढ़ में खाकी ने मानवता की उड़ाई धज्जियाँ*
पुलिस को मानवता का रखवाला कहा जाता है लेकिन अलीगढ़ में पुलिस की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने मानवता के ऊपर दाग लगा दिया है। अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र में रसल गंज पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में घंटों पढ़ा रहा उसके आसपास ट्रैफिक पुलिस भी अपना काम करती रही लेकिन किसी ने भी उसको अस्पताल तक पहुंचाने की जरूरत महसूस नहीं की ।पूरा मामला अलीगढ़ के थाना बन्नादेवी क्षेत्र रसलगंज पुलिस चौकी के पास कटकुला का है, कटकुला के एक साइट पर एक व्यक्ति बेहोश होकर घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था आसपास से लोग भी गुजरते रहे और वहीं ट्रैफिक पुलिस के जवान ड्यूटी भी करते रहे लेकिन किसी ने भी उसको अस्पताल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी को नहीं निभाया, ड्यूटी कर रहे गार्ड से जब पूछा गया की उसने अभी तक किसी को सूचना दी तो उसने कहा कि यह व्यक्ति पहले यहां पड़ा था लेकिन बाद में उठ कर चला गया अब दोबारा यहां पर आ गया है लेकिन उसमें किसी को सूचना नहीं है, वो सवालों से बचता हुआ भी नज़र आया
✒️ *सड़क सुरक्षा के प्रति एनएचएआई, पीडब्लूडी, चिकित्सा एवं परिवहन विभाग संवेदनशीलता से करें कार्य*
अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाए जाने के सम्बन्ध में जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक का आयोजन किया गया। एडीएम ने कहा कि किसी महामारी से कहीं अधिक जानें सड़क दुर्घटना में जाती हैं। जन जागरूकता एवं सहभागिता के साथ ही सम्बन्धित विभागों की भी महती जिम्मेदारी है कि सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जाए। पहले तो हम दुर्घटनाएं होने से रोकने में कामयाब हों, इसके बाद यदि किसी प्रकार से दुर्घटना हो जाती है तो जल्द से जल्द हास्पीटल पहुॅचा उसकी जान बचाएं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि एनएचएआई और पीडब्लूडी, चिकित्सा, परिवहन विभाग संवेदनशीलता से कार्य करें। ट्रामा सेन्टर का संचालन गुणवत्तापूर्ण ढ़ंग से सुनिश्चित किया जाए। स्कूल के वाहन फिट रहें, यदि अनफिट वाहनों से स्कूली बच्चों को लाया ले जाया जा रहा है तो वाहन सीज किया जाए। एम्बुलेंस में जीवन रक्षक दवाइयां अनिवार्य रूप से हों ताकि आवश्यकतानुसार सदुपयोग हो सके।सहायक संभागीय अधिकारी अमिताभ चतुर्वेदी ने परिवहन एवं पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा मदों में की गई कार्यवाहियों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि जनवरी से दिसम्बर तक परिवहन विभाग द्वारा 10650 एवं पुलिस विभाग द्वारा 371228 चालान किए गए। बैठक में एसपी ट्रैफिक मुकेश चन्द्र उत्तम, पीडी एनएचएआई पी.के. कौशिक, अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव पुष्कर, योगेश कुमार एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
✒️ *अलीगढ़ में मीट न बनाने पर पति ने पत्नी का किया कत्ल*
अलीगढ़ में रविवार रात को एक महिला का उसके पति ने मीट न बनाने पर आवेश में आकर गला रेत दिया। महिला की मौके पर मौत हो गई। पड़ोसियों ने आरोपी को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।35 वर्षीय गुड्डो निवासी मामूद नगर, रोरावर का अपने पति सगीर से काफी समय से विवाद चल रहा था। रविवार रात को पति घर आया और उसने मीट बनाने को कहा। पत्नी ने रात होने का हवाला देते हुए अगले दिन यानी सोमवार को खाने में मीट बनाने की बात कही। इस बात पर सगीर झगड़ने लगा। दोनों में विवाद बढ़ गया। सगीर ने घर की रसोई में रखे चाकू से गुड्डो के गले पर वार कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में मौजूद तीन बेटियां रोते हुए घर से बाहर भागी तो पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई। पड़ोसियों ने घर के भीतर घुस सगीर को पकड़ लिया। रोरावर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि मामले में मृतका के मायके पक्ष की तहरीर पर आरोपी सगीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
✒️ *31 मार्च को ईट राइट मेले का आयोजन कृष्णाजंलि में*
ईट राइट या मिलेट््स (मोटा अनाज) ’’श्री अन्न’’ मेला आयोजन के सम्बन्ध में अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट की अध्यक्षता में कलैक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय बैठक कर मेले की रूपरेखा तय की गयी।ईट राइट या मिलेट्स (मोटा अनाज) ’’श्री अन्न’’ मेले का आयोजन खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 31 मार्च 2023 को कृष्णांजलि सभागार में किया जा रहा है। एडीएम ने खाद्य कारोबारियों को मिलेट््स के विभिन्न खाद्य उत्पाद ईट राइट मेला में प्रदर्शित करने के निर्देश दिये, ताकि जिला एवं प्रदेश स्तर पर उनको प्रोत्साहित किया जा सके। सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार खाद्य जनित बीमारियां, अल्प पोषण, सूक्ष्म तत्वों की कमी और मोटापे व गैर संचारी रोगों-उच्च रक्तचाप, मधुमेह एवं हृदयघात के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण है। उपस्थित खाद्य कारोबारियों को ईट राइट मेला/मिलेट््स (मोटा अनाज) ’’श्री अन्न’’ एवं आरयूसीओ फोटोफिकेशन, सेफ फूड के सन्दर्भ में जानकारी दी गयी। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय एवं अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्र ने बताया कि 31 मार्च को कृष्णांजलि सभागार में मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पूर्व वाकाथान का आयोजन क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय जीटी रोड से रघुनाथ पैलेस, टाइगर लॉक, होटल क्लासी इनन, ब्लू बर्ड स्कूल, पुनिया द्वार होते हुए कृष्णाजंलि तक किया जाएगा। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स लगाए जाने के साथ ही मोटे अनाजों के व्यंजन बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाए। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयश कुमार, जिलापूर्ति अधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों से सम्बन्धित व्यापारीगण उपस्थित रहे।
✒️ *’एक युद्ध नषे के विरूद्ध’’ विषय पर गोष्ठी एवं कार्यषाला 29 मार्च को डीएस डिग्री कॉलेज में*
अध्यक्ष उ0प्र0 राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग डा देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में धर्म समाज महाविद्यालय ऑडिटोरियम में 29 मार्च को अपरान्ह 02 बजे से ’’एक युद्ध नशे के विरूद्ध’’ विषय पर गोष्ठी एवं कार्यशाला का आयोजन प्रस्तावित है।अपर जिलाधिकारी नगर मीनू राणा ने उक्त जानकारी देते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित सूचना एवं अद्यतन प्रगति के साथ नियत समय व स्थान पर स्वयं प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।
✒️ *भगवान मुरली मनोहर भरेंगे भात, भातई बनेंगे नित्य किशोर पुरोहित*
अलीगढ़ जयगंज स्थित लगभग 175 वर्ष प्राचीन, मंदिर मुरली मनोहर जी महाराज के अंतर्गत, मुरली मनोहर पीठाधिश्वर, नित्य किशोर पुरोहित जी के द्वारा सम्पूर्ण भारत में केवल सनातन धर्म के परिवारों के लिए एक अनूठी पहल अपनाई है.संतान के विवाह के समय जिन माताओं के मायके से किसी भी कारण से भात नहीं आ पाता, उन माताओं को अब निराश होने की आवश्यकता नहीं है, उन माताओं को जयगंज स्थित मंदिर मुरली मनोहर जी महाराज पर विवाह से एक महीने पहले विवाह का एक कार्ड भेजना है और भात की तारीख भी बतानी है व कार्ड में शगुन के लिए गुड़ कि एक छोटी डली डालनी है।भगवान मुरली मनोहर जी के आशीर्वाद से भात के दिन विवाह वाले घर में भगवान मुरली मनोहर जी के आशीर्वाद के साथ भात का सामान पहुंच जाएगा।
✒️ *फसल बर्बाद देख युवा किसान की खेतों में गिरकर हुई मौत, मौत से परिवार में मचा कोहराम*
जनपद अलीगढ़ के तहसील खैर क्षेत्र के गांव बझेड़ा में उस वक्त दर्दनाक खबर सामने आई है। जब एक 40 वर्षीय किसान सोमवार की सुबह अपने घर से खेतों पर गेहूं की फसल देखने के लिए गया था। जहां बेमौसम बारिश के कारण 7 बीघा खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में जलभराव के चलते फसल बर्बाद देख किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। किसान को बेहोश होकर जमीन पर गिरता हुआ देख आसपास खेतों में काम कर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे ओर खेतों में बेहोश पड़े किसान के परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग खेतों में पहुंचे और बेहोशी की हालत में खेतों में पड़े किसान को उठाकर आनन-फानन में उपचार के लिए सीएचसी खैर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 40 वर्षीय किसान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। युवा किसान की अचानक मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीत्कार ओर कोहराम मच गया।आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर क्षेत्र के गांव बजेड़ा निवासी देवेंद्र कुमार बघेल का कहना है कि उसका 40 वर्षीय छोटा भाई राजेश कुमार बघेल सोमवार की अपने घर से खेतों में खड़ी 7 बीघा गेंहू की फसल को देखने के लिए था। जहां बेमौसम बारिश के चलते अपनी 7 बीघा गेहूं की फसल में बारिश के पानी और जलभराव के चलते अपनी गेंहू की फसल को बर्बाद देख हार्ट अटैक आने के चलते बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान आसपास के खेतों में काम कर लोगों की नजर बेहोश होकर खेतों में गिरे उसके छोटे भाई राजेश पर पड़ी, तो स्थानीय ग्रामीण खेतों से दौड़कर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के द्वारा फोन करके परिवार के लोगों को उसके भाई के खेतों में बेहोश होकर पड़े होने की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो राजेश के मुंह से खून और झाग निकल रहे थे। इसके बाद आनन-फानन में परिवार के लोग राजेश को उपचार के लिए सीएचसी खैर लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसको देखते ही मृत घोषित कर दिया। राजेश की अचानक हार्टअटैक पढ़ने से मौत की खबर सुनते ही उसकी पत्नी और दोनों छोटे-छोटे बेटों सहित परिवार में कोहराम मच गया। किसान की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
✒️ *सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ शंखनाद का आयोजन*
इगलास। कस्बा के लाला मिश्रालाल सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव समारोह के साथ शंखनाद संस्कृति का कार्यक्रम आयोजित किया गया।शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती व भारत माता के समक्ष दीप जलाकर किया गया। मुख्य वक्ता आरएसएस के बृज प्रदेश के निरीक्षक होडल सिंह ने कहा कि 1952 में प्रथम शिशु मंदिर की स्थापना की गई थी। युवा पीढ़ी का संपूर्ण विकास ही शिक्षा भारती का लक्ष्य है। प्रबंधक श्रीप्रकाश सृजन ने विद्यालय की स्थापना व इतिहास पर प्रकाश डाला। भाजपा जिला उपाध्यक्ष पीयूषदत्त शर्मा, विनय भारद्वाज, प्रधानाचार्य अनिल दीक्षित, सह विभाग संचालक ललित आदि ने भी अपने विचार रखे। खेलों में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता डा. नरपतिदेव भारद्वाज व संचालन अमित पचौरी ने किया। इस अवसर पर कन्हैयालाल बंसल, गोपाल गौड़, हिमांशु शर्मा, राजकुमार अग्रवाल, अनिल बंसल, अनुज मित्तल, गेंदालाल, आराधना भारद्वाज, विष्णुदत्त शर्मा आदि थे।
✒️ *जमीनी लालच में कलयुगी बेटे ने की थी मां-बाप की गला दबाकर हत्या, झोपड़ी में सोते हुए दबाया था गला*
इगलास क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे के खौफनाक चेहरे को अलीगढ़ पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर दुनिया के सामने बेनकाब किया है। जहां कलयुगी बेटे ने जमीन के लालच में रविवार की देर रात खेतों के बीच झोपड़ी में सो रहे अपने 80 और 72 वर्षीय बुजुर्ग माता-पिता की सोते हुए गले दबाकर निर्मम हत्या कर दी थी। झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग माता पिता की हत्या करने के बाद कलयुगी बेटा सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद घटना से अनजान बन अपने घर पहुंच गया। सुबह जब नातिनि अपने बुजुर्ग दादा दादी को की झोपड़ी में दूध देने के लिए पहुंची तो दोनों बुजुर्ग दादा-दादी की लाश झोपड़ी के अंदर पड़ी हुई दादा-दादी की लाश को देंख लड़की की चीख निकल गई और दौड़कर गांव पहुंची। परिवार के लोगों ओर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए ओर सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत फॉरेंसिक टीम को इलाका पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर दोनों डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गला दबाकर हत्या किए जाने के बाद मृतक बुजुर्ग दंपत्ति के बेटों सहित संदिग्धों को पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गई ओर पूछताछ शुरू कर दी। जहां पुलिस पूछताछ में आरोपी बेटे ने माता-पिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का जुर्म कबूल किया ओर बताया कि उसके माता-पिता ने खेत उससे वापस ले लिया था। खेत वापस लेने के चलते वह अपने माता-पिता से रंजिश मानने लगा और जमीन वापस लेने के लिए उसने अपने बुजुर्ग माता-पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ बहन की तहरीर पर बुजुर्ग मां-बाप की हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया हैं।
✒️ *सब्जी लेने जा रही लड़की का हाथ पकड़कर खींचने की लफंगों ने की कोशिश,विरोध पर तेजाब डालने की धमकी का भी आरोप*
अलीगढ़: थाना देहली गेट इलाके में बाइक सवार चार लफंगे लड़कों के द्वारा घर से बाजार सब्जी लेने जा रही एक लड़की का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश किए जाने के साथ ही विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। मोहल्ले के ही लड़के और उसके तीन अन्य साथियों द्वारा सरेआम लड़की का हाथ पकड़कर खींचने और तेजाब डालने की धमकी दिए जाने के बाद पीड़िता परिवार के लोगों के साथ थाने पहुंची और चारों आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस का लिखित में शिकायत दी। आरोप है कि पीड़िता लड़की के साथ हुई वारदात के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते दबंग लड़कों की दहशत ओर डर के चलते पीड़ित लड़की ने स्कूल जाना ओर घर से बाहर निकलना बंद हो गया.आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ के थाना देहली गेट क्षेत्र के मोहल्ला नगला मेहताब निवासी पीड़िता लड़की सरिता के द्वारा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए दी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके साथ भी वारदात 13 मार्च देर शाम की है। जब वह अपने घर से करीब शाम के 6:00 बजे बाजार सब्जी लेने के लिए जा रही थी तभी रास्ते में उसको अकेला जाते देख मोहल्ले के ही चार लड़के रवि ओर राहुल सहित सुनील व मुकेश उसके पास पहुंचे और उसको रास्ते में अकेला देखकर अभद्र और अश्लील टिप्पणी की गई। जिसके बाद अभद्र टिप्पणी करने वालों लडको में एक युवक रवि ने उसका हाथ पकड़कर खींच कर ले जाने की कोशिश की इस बात का जब उसने विरोध किया, तो चारों लड़कों ने खींचकर ले जाने का विरोध करने पर उसके ऊपर तेजाब डालने की धमकी दी। जिसके बाद चारों आरोपी लड़का तेजाब डालने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। अपने साथ हुई वारदात के बाद पीड़िता लड़की अपने घर पहुंची और अपने परिवार के लोगों को अपने साथ हुई घटना की आपबीती सुनाई। लड़की के साथ हुई वारदात को सुन परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जिसके बाद पीड़ित लड़की और उसके परिवार के लोग देहली गेट थाना पुलिस के पास पहुंचे ओर चारों आरोपी लड़कों के खिलाफ पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखित में शिकायत दी गई। पीड़िता लड़की सरिता और उसके परिवार के लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपी लड़कों के खिलाफ शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते लफंगे लड़कों की दहशत ओर डर के चलते पीड़िता लड़की ने अपना स्कूल जाना बंद करते हुए पढ़ाई छोड़ ओर घर से निकलना बंद कर दिया। पीड़िता लड़की का स्कूल जाना बंद और घर से निकलना बंद होने के बाद इलाका पुलिस द्वारा आरोपी लड़कों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं किए जाने के बाद पीड़िता लड़की और उसके परिवार के लोग कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर सोमवार की दोपहर अलीगढ़ के एसएसपी कलानिधि नैथानी के दरबार में पहुंचे और आरोपी लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।
टिप्पणियाँ