करणी सेना ने रुकवाया धर्म परिवर्तन

अलीगढ़

आज दिनांक 29 मार्च 2023 को दोपहर के समय करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान को सूचना मिली कि अलीगढ़ जनपद के अकराबाद थाना अंतर्गत फरीदपुर गांव में एक हिन्दू परिवार को जबरन धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म ग्रहण कराने का प्रयास किया जा रहा है जिस पर ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान अपने साथी पदाधिकारियों उमेश कुमार सिंह,राजू चौहान, जगमोहन शर्मा,राहुल चौहान आदि के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा पीड़ित हिन्दू परिवार से मुलाकात की और देखा कि फरीदपुर गांव के इकलौते हिन्दू परिवार को जबरन मुस्लिम धर्म अपनाकर मुस्लिम बनाने का प्रयास किया जा रहा था एवं पीड़ित हिन्दू परिवार द्वारा पूर्व में भी पुलिस को सूचना दी गई थी परंतु पुलिस द्वारा उनकी सूचना को गंभीरता से नही लिया गया


इस पर करणी सेना के पदाधिकारियो ने क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह से मुलाकात की रोष व्यक्त किया तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया और सख्त कार्यवाही की मांग की। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह की घटनाओं का होना पुलिस और सरकार के लिए चुनौती है प्रदेश में माननीय योगी जी की सरकार होते हुए भी इन लोगों के इतने हौसले बुलंद है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा है और विभिन्न तरीकों से हिन्दुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है

जो कि किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर इस तरह की घटनाओं पर प्रशासन द्वारा अंकुश नहीं लगाया गया तो करणी सेना के पदाधिकारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

टिप्पणियाँ