✒️ *लोकसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी, विपक्षी दलों ने बनाई रणनीति*
संसद के बजट सत्र के बचे वक्त के लिए विपक्षी दलों ने नई रणनीति बनाई है। सूत्रों के मुताबिक, विपक्षी दल सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। कांग्रेस सांसदों की बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव रखा गया था। कांग्रेस इस संबंध में अन्य विपक्षी दलों से बात कर रही है।कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि यह सरकार अदाणी घोटाले पर कुछ भी सुनना नहीं चाहती है। आज भी हमने इस घोटाले की जेपीसी जांच की मांग की। अगर सरकार दोषी नहीं है, तो इस मुद्दे पर जेपीसी बनाने से क्यों भाग रही है? कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी सांसद और नेता आज यानी मंगलवार शाम सात बजे लाल किले से टाउन हॉल तक 'लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च' में हिस्सा लेंगे। अगले 30 दिनों में देश भर में ब्लॉक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से 'जय भारत सत्याग्रह' का आयोजन किया जाएगा।
✒️ *फिर फंसे राहुल गांधी: अब वीर सावरकर के पोते ने कहा- माफी मांगें, नहीं तो कराएंगे एफआईआर*
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रहीं हैं। पहले मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा मिली, फिर संसद की सदस्यता चली गई। अब राहुल पर एक और केस की तलवार लटकने लगी है। इस बार वीर सावरकर के पोते ने राहुल को दो टूक कह दिया है कि अगर वह सावरकर पर की गई विवादित टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते हैं तो उनपर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। हिंदुत्व विचारक वीर दामोदर सावरकर के पोते रंजीत सावरकर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर नाराजगी जताई और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। सावरकर ने कहा, राहुल गांधी इस बात के प्रमाण दें कि सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी। रंजीत सावरकर ने कहा, राहुल गांधी कह रहे हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे क्योंकि वह सावरकर नहीं हैं। मैं उनको चुनौती देता हूं कि वह सावरकर के माफी मांगने का कोई सबूत दिखाएं
✒️ *अतीक समेत तीन को उम्रकैद,हाइकोर्ट जाएंगे तीनों दोषी, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को कहा थैंक्यू*
उमेश पाल अपहरण मामले में माफिया अतीक अहमद सहित तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा हुई है वहीं सात आरोपितों को कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसके साथ ही पांच हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। उमेश पाल अपहरण मामले में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। मामले में अतीक अहमद समेत तीन दोषियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है। आज ही कोर्ट ने तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया था। मामले में अशरफ समेत सात आरोपियों को दोष मुक्त कर दिया था एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्य माफिया अतीक अहमद को पहली बार किसी मामले में सजा सुनाई है। उमेश पाल के अपहरण मामले में आज माननीय न्यायालय ने तीन अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आजीवन कारावास के साथ 1-1 लाख रुपए का जुर्माना तीनों अभियुक्तों पर लगाया गया है। अभियुक्तों में अतीक अहमद, खान शौकत हनीफ और दिनेश पासी शामिल हैं।
✒️ *अब 30 जून तक करा सकेंगे पैन को आधार से लिंक*
पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की डेडलाइन 31 मार्च से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। अगर आप इस जरूरी काम को 30 जून से पहले नहीं करते हैं। ऐस में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। इस स्थिति में आप पैन कार्ड से जुड़े कई जरूरी कार्यों को नहीं कर पाएंगे। पैन कार्ड इनऑपरेटिव होने के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से लेकर बड़ी ट्रांजैक्शन करने में लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आप स्टॉक मार्केट में भी निवेश नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपके पास अब 30 जून तक का ही मौका है। आपको जल्द से जल्द इस काम को कर लेना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक कर सकते हैं। पैन को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है।
✒️ *अलीगढ़ में विजयगढ़-सासनी रोड पर ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत से गांव में पसरा मातम*
अलीगढ़ में विजयगढ़-सासनी रोड पर थाने के कुछ दूरी पर बाइक सवार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर टक्कर मारने के बाद रफूचक्कर हो गया। परिवार के लोग उसे अलीगढ़ दीनदयाल हॉस्पिटल ले गए, वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मानिकपुर निवासी कृष्णमुरारी (23) पुत्र पप्पू बाबा मजदूरी का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह 8 बजे घर से मोटरसाइकिल पर विजयगढ़ के लिए किसी कार्य के लिए आया था। कार्य करके विजयगढ़-सासनी मार्ग होता हुआ थाने के कुछ ही दूर आया, तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने फोन द्वारा परिवार के लोगों को अवगत कराया। घायल कृष्ण मुरारी को दीनदयाल हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
✒️ *सम्पूर्ण समाधान दिवस के लिये 03 माह का रोस्टर जारी*
प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के क्रम में माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर अपर जिलाधिकारी नगर अमित कुमार भट्ट द्वारा जारी किया गया है। जारी रोस्टर के अनुसार 01 अप्रैल को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह द्वारा तहसील खैर में जन समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। इसी प्रकार डीएम द्वारा 15 अपै्रल को तहसील अतरौली में, 06 मई को तहसील कोल में, 20 मई को तहसील गभाना में, 03 जून को तहसील इगलास में और 17 जून को तहसील कोल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की जाएगी।
✒️ *एएमयू एल्युमनाई बॉडी द्वारा 344 छात्रों को मेरिट-कम-मीन्स स्कॉलरशिप* अलीगढ़ एलुमनी एसोसिएशन, वाशिंगटन, डीसी (एएएडीसी) ने शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के 344 छात्रों को योग्यता-सह-साधन छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। एएएडीसी की अध्यक्ष शकीला रजा ने कहा कि एएएडीसी एएमयू में योग्य छात्रों का सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि हमारा मानना है कि शिक्षा सामाजिक और आर्थिक विकास की कुंजी है और हम अगली पीढ़ी के नेताओं और पेशेवरों का सहयोग करने में गर्व महसूस करते हैं। 344 चयनित छात्रों में से, 200 छात्र पहले से छात्रवृत्ति प्राप्तकर्ता हैं और शेष 144 छात्रों को प्रोफेसर इकराम खान के नेतृत्व में एएमयू एलुमनी अफेयर्स कमेटी की प्रतिनिधि टीम द्वारा चुना गया है। लीगढ़ एलुमनाई एसोसिएशन वाशिंगटन डीसी की स्थापना 1975 में हुई थी और यह चार दशकों से अधिक समय से एएमयू में शिक्षा और अनुसंधान को अपनी योग्यता सह साधन छात्रवृत्ति के माध्यम से समर्थन दे रहा है।
✒️ *यूनिवर्सिटी फाइन आर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित ड्राइंग वर्कशॉप का का समापन*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक शिक्षा केंद्र के यूनिवर्सिटी फाइन आर्ट्स क्लब ने एक कुशल कलाकार के मार्गदर्शन में छात्रों को ड्राइंग की विभिन्न तकनीकों का पता लगाने का अवसर प्रदान करने के लिए एक सप्ताह की ड्राइंग वर्कशॉप का आयोजन किया। अतिथि कलाकार डॉ. अर्जुन कुमार सिंह (चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़) ने वर्कशॉप का संचालन किया और वर्कशॉप के प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और आसान तरीके से कला का मास्टरपीस कैसे बनाया जाए। समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हमीदा तारिक ने कलाकारों की रचनात्मकता और छात्रों के चित्रों की सराहना की। उन्होंने मानव जीवन में कला के महत्व पर प्रकाश डाला। मानद अतिथि प्रोफेसर आरिफ नजीर, डीन, कला संकाय ने क्लब की अध्यक्ष डॉ असमा काजमी और भाग लेने वाले छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वास्तविक कलाकृति भगवान की महिमा करती है उन्होंने कई संस्कृत श्लोकों और कलाओं के बारे में छंदों को उद्धृत किया। दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच अतिथि कलाकार डॉ. अर्जुन सिंह ने अपनी कला का जीवंत प्रदर्शन किया। प्रोफेसर एम वसीम अली (यूनिवर्सिटी प्रॉक्टर) और प्रोफेसर समीना खान ने भी कलाकारों को सम्बोधित किया और कला को अपने नजरिए से वर्णित किया। डॉ. आबिद हादी ने छात्रों की रचनात्मकता और अतिथि कलाकार के प्रदर्शन की सराहना की।
कार्यशाला के दौरान डॉ. सिंह ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया, जिसने छात्रों को ड्राइंग की विभिन्न शैलियों को सीखने और अपनी रचनात्मकता को निखारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रचनात्मकता के महत्व और इसका उपयोग करने के बारे में बात की। उन्होंने उन छात्रों का पर्यवेक्षण किया जिन्हें कार्यशाला में लकड़ी का कोयला और ड्राइंग शीट प्रदान की गई थी। इससे पहले, उदघाटन के दिन, यूएफएसी की अध्यक्ष, डॉ असमा काजमी ने अतिथि कलाकार का परिचय दिया और आज की दुनिया में कला के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला का उद्घाटन समारोह केनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यशाला में 55 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
✒️ *गृह विज्ञान विभाग में इंटरवेंशन और पोषक तत्वों पर कार्यक्रम*
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा ‘औरत का एक सुंदर सपना, व्यापार हो उसका अपना’ शीर्षक से एक इंटरवेंशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वस्त्र के क्षेत्र में कौशल रखने वाले हितधारकों ने भाग लिया। जिला शहरी विकास प्राधिकरण (डूडा) के दो संसाधन व्यक्तियों ने उद्यम शुरू करने के लिए विभिन्न सरकारी ऋण योजनाओं पर प्रकाश डाला। बीएससी गृह विज्ञान विभाग के अंतिम वर्ष की छात्राओं ने भी कौशल विकास और उद्यमिता के लिए अपने पोषण अभ्यास के अंतर्गत ‘न्यूट्रीफेस्ट बजट बाइट्स’ नामक एक उत्सव का आयोजन किया। प्रो शीबा हामिद (वाणिज्य विभाग) ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करना सीखें और अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रयास करें। विभागाध्यक्ष प्रो. फरजाना अलीम ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
✒️ *एएमयू प्रोफेसर नौशाद अली को शोध अनुदान स्वीकृत*
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग के प्रोफेसर नौशाद अली पीएम को भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर), नई दिल्ली द्वारा ‘भारत में पुस्तकालयों, अभिलेखागार और संग्रहालयों (एलएएम) में आपदा प्रबंधनः रोकथाम, तैयारी और कार्रवाई पर एक सर्वेक्षण’ विषय पर काम करने के लिए 10 लाख रुपये का शोध अनुदान मंजूर किया गया है। प्रो नौशाद ने कहा कि भारत में पुस्तकालय, अभिलेखागार और संग्रहालय अपने अद्वितीय भू-जलवायु स्थान और लोगों से संभावित जोखिमों के कारण विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं के प्रति संवेदनशील हैं। राष्ट्रीय महत्व के प्रत्येक संस्थान को एक आपदा प्रबंधन रणनीति की आवश्यकता होती है और इस परियोजना का उद्देश्य भारत में पुस्तकालयों, अभिलेखागार और संग्रहालयों में आपदा प्रबंधन योजनाओं की वर्तमान स्थिति का अध्ययन करना और उनके लिए आपदा प्रबंधन योजनाओं और नीतियों का प्रस्ताव करना है
✒️ *अमुवि शिक्षक द्वारा हुआ व्याख्यान*
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्रो नवाब अली खान ने केरल विश्वविद्यालय अध्ययन और अनुसंधान केंद्र (यूकेएसआरसी), अलाप्पुझा और कॉमर्स विभाग द्वारा यूजीसी, एचआरडीसी, केरला विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित ‘आउटकम बेस्ड टीचिंग, लर्निंग एंड असेसमेंट इज द न्यू नॉर्मल’ विषय पर एक सप्ताह के शॉर्ट टर्म कोर्स में संसाधन व्यक्ति के रूप में आमंत्रित व्याख्यान दिया। प्रोफेसर खान ने कहा कि परिणाम आधारित शिक्षा, जैसा कि नाम से पता चलता है, परिणामों पर निर्भर करती है न कि इनपुट पर। ओबीई में परिणाम मापने योग्य होने की उम्मीद है।अंतिम लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षा और रोजगार योग्यता के बीच संबंध हो। प्रोफेसर खान ने कहा कि प्रौद्योगिकी-सहायता प्राप्त शिक्षण पद्धतियां और आकलन शिक्षा संस्थानों को लक्षित परिणामों के साथ सटीक और पूरी तरह से मैप करने में सक्षम बनाएंगे। पाठ्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों, शोधार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया।
टिप्पणियाँ