मामला ग्राम अलीपुरा थाना ककोड़ जिला बुलन्दशहर का है जहां दिन दहाड़े गांव के दबंगो कपिल विपिन मनीष और तिर्लोक पुत्र चतरसिंह ने घर में घुसकर जयप्रकाश पुत्र प्रेमपाल को जान से मारने की नीयत से उस पर हमला किया जब पत्नी पुष्पा तथा जयप्रकाश की मां ने उसे बचाना चाहा तो कपिल ने बुरी नीयत से पुष्पा पत्नी जयप्रकाश को दवोच लिया उसके कपड़े फाड़ दिए
उक्त लोगो ने जयप्रकाश की मां को भी मारा पीटा जिसमे पुष्पा जयप्रकाश तथा जयप्रकाश की मां को गम्भीर चोट आई दबंग लाठी डंडों को लेकर घर में घुसे थे पीड़ित लोगो का ये आरोप है कि पुलिस उन पर सही धारा में मुकद्दमा दर्ज करना नही चाहती इसलिए उन्होने हमारे प्रार्थना पत्र को बदल दिया तथा उल्टा पुष्पा से ये सवाल पुलिस करती है कि तुम्हे पता है कि छेड़खानी क्या होती है कैसे होती है सवाल उठता है यह की पुलिस प्रशासन दबंग का साथ क्यों दे रही है दबंग के घर में तो फौजी हैं तो क्या फौजी लोगों को किसी की आबरू के साथ खेलने का अधिकार प्राप्त है

टिप्पणियाँ