Online Job Fraud: महिला से डेटा एंट्री जॉब के नाम पर ठगी!

डेटा एंट्री जॉब के लिए ऑनलाइन जॉब फ्रॉड के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसी तरह लखनऊ इंदिरा नगर की रहने वाली निधि तिवारी ने एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर जॉब के लिए अप्लाई किया था। इसमें डेटा एंट्री जॉब के लिए महिला ने अपना रिज्यूम अपलोड किया। उसके बाद महिला को फोन पर एक मैसेज रिसीव हुआ और उसमें एक फोन नम्बर भेजा गया। महिला को उस नम्बर पर कॉल करने के लिए कहा गया था। जब निधि तिवारी ने उस नम्बर पर कॉल किया तो किसी भावना शर्मा नाम की लड़की ने कॉल रिसीव किया और महिला को 15000 हजार रुपये महीना की सैलरी पर डेटा एंट्री जॉब ऑफर की बात बोली और वर्किंग नेटवर्क जॉब प्राइवेट लिमिटेड में ऑनलाइन डाटा एंट्री का काम सौंप रहे है। इसके लिए पहले डिपोजिट राशि जमा करनी होगी। परंतु बाद में महिला को यह पता चला कि यह लोग जो काम देते है  उसमें अलग-अलग बहाने से गलतियां निकालते और फिर उसके नाम पर पैनल्टी लगाते हुए डिपोजिट राशि नहीं लौटाते है। जिससे तंग आकर जब महिला ने कार्य करना बंद कर दिया तो इन लोगो द्वारा कॉल करके धमकी दी जाती थी और कोई वकील कोई पुलिस बनकर निधि तिवारी को कॉल करके परेशान कर रहा है और बोलता है पैसे डालो नहीं तो तुम्हारे पर मुकदमा कर दिया जाएगा निधि तिवारी को यह लोग फोन पर मैसेज कर कर भी यथा कथा धमकियां दे रहे हैं की दिल्ली हाईकोर्ट में हम तुम्हें देख लेंगे वही तुम्हारे से बातचीत होगी नहीं तो तुम जल्दी से जल्दी हमें₹100000 लगभग पैसा जमा कर दो तब कंपनी आपको noc रिलीज करवा कर देंगी अन्यथा आपको 6 महीने के लिए जेल जाना पड़ेगा आप पर फिर की जा चुकी है महोदय किसी नौकरी के लिए यह अनुबंध कैसे हो सकता है कि आप यथा कथा उचित अनुचित गलतियां निकालकर पहले तो कर्मी की सैलरी ना दें तो वर्कर आपके साथ कितने दिनों तक काम कर पाएगा यदि वर्कर काम छोड़ देता है तो अनुबंध के तहत उस पर जुर्माना और जेल की धमकियां दी जाती है यह सोची समझी साजिश है जिसका शिकार ज्यादातर घर में बैठे बेरोजगार युवक युवतियों हो रहे हैं कुछ लोग इसके खिलाफ आवाज उठाते हैं परंतु कुछ लोग मानसिक तौर पर तनावग्रस्त हो जाते हैं

टिप्पणियाँ