डीएम वार रूम गौतम बुद्ध नगर से*



*सोलर पंप दिलाने के लिए फोन करने वालों के विरुद्ध एफ. आई. आर. दर्ज करायें कृषक : उप कृषि निदेशक*


*गौतम बुद्ध नगर 7 जनवरी, 2024*


       उप कृषि निदेशक गौतम बुद्ध नगर राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि संज्ञान में आया है कि मोबाईल नम्बर 7290912735, 7037767569 आदि नम्बरों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कतिपय कृषकों, जिनके द्वारा सोलर पम्प के लिए आवेदन किया गया है, के पास फोन किया जा रहा है कि "सोलर पम्प का पैसा किस्तों में जमा किया जा सकता है, आप हमसे सम्पर्क करें।

       उक्त के सम्बन्ध में जनपद के कृषक भाइयों को अवगत कराना है कि सोलर पम्प के लिए कृषकों के चयन एवं टोकन कन्फर्म करने की ऑनलाइन व्यवस्था है, जो पूरी तरह से पारदर्शी है एवं टोकन कन्फर्म करने के पश्चात् कृषि विभाग के पोर्टल पर उनके पंजीकृत मोबाईल नम्बरों पर मैसेज कृषि विभाग की तरफ से जाता है साथ ही आपको अवगत कराना है कि यदि आपके पास इस तरह से दूरभाष से सम्पर्क किया जाता है तो आप सम्बन्धित मोबाईल नंबर के विरुद्ध साईबर सेल में एफ0आई0आर0 भी दर्ज करायें।

       सौजन्य से सूचना विभाग गौतम बुद्ध नगर।

टिप्पणियाँ