9 अगस्त क्रांति दिवस पर भाकियू ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा के साथ भरेगी हुंकार : अशोक भाटी

5 अगस्त 2024 नोएडा संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन द्वारा आह्वान पर 9 अगस्त 2024 उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन हुआ जिला अध्यक्ष श्री अशोक भाटी ने बताया 9 अगस्त 1942 अगस्त क्रांति पर शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भाकियू किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा निकालकर नमन करेगी साथ ही राष्ट्रीय संबंधित समस्याओं का ज्ञापन सभी जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी को सौप जाएगा एवं क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु धरना प्रदर्शन पंचायत कर


समाधान किया जाएगा एनसीआर अध्यक्ष परविंदर अवाना दादरी जिला अध्यक्ष मनोज मावी महानगर अध्यक्ष श्रीपाल कसाना रविंद्र भगत जोगिंदर भड़ाना सिंहराज गुर्जर विपिन तंवर सुमित तंवर भरत प्रधान धीरज प्रधान संदीप अवाना रोहित चपराना प्रमोद टाइगर रविंद्र भाटी कंवर सिंह चपराना सूरज भाटी कपिल यादव आजाद सैफी राजकुमार प्रजापति धीरेश नंबरदार दीपक भाटी रोहित भाटी संजय फौजी संजय भाटी प्रशांत बेसोया  जयवीर सहित अन्य लोग इस दौरान उपस्थित रहे


 भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरने की तैयारी कर ली है 9 अगस्त 2024 को किसान ट्रैक्टरों का काफिला लेकर सभी जिला मुख्यालयों पर कूच करेंगे भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरने की तैयारी कर ली है संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा से भाकियू इस बार फिर आर पार की लड़ाई के मूड में हैं भाकियू ने साफ कर दिया है कि सरकार से इस बार पूरा हिसाब किताब होगा सरकार दावे तो खूब कर रही है लेकिन किसानों के लिए धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है और किसान मुश्किल के दौर से गुजर रहा है


भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 9 अगस्त 2024 को किसान ट्रैक्टरों का काफिला लेकर जिला मुख्यालयों पर कूच करेंगे. इसके बाद किसान जिला मुख्यालयों पर ही धरना देकर बैठ जाएंगे. यहां किसान अपनी समस्याओं को लेकर हुंकार भरेंगे और ज्ञापन भी सौंपेंगे भाकियू ने नई और पुरानी दोनों मांगों को इस किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा में शामिल करने का फैसला किया है इसको लेकर तैयारी जोरों शोरों से की जा रही है और किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल होंगे 



किसान ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना यात्रा में किसानों के कई बड़े मुद्दे शामिल किए गए हैं इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के साथ किए गए आंदोलन की पुरानी मांगे भी शामिल हैं एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिल विधेयक, C2 प्लस 50 स्वामीनाथन रिपोर्ट, किसान आंदोलन में 750 किसानों की शहादत और परिवार को आर्थिक मदद  लखीमपुर खीरी के आरोपियों को कड़ी सजा शामिल है. इसी के साथ ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में किसानों की बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा, खसरा खतौनी मैं दर्ज प्राधिकरण बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की परेशानी, लखीमपुर खीरी, कई जिलों में जंगली जानवरों से जनहानि पर उचित कदम उठाए जाने सहित कई मुद्दे जैसे नोएडा से आगरा तक किसानों की समस्याएं आबादी निस्तारण अन्य मुद्दे शामिल रहेंगे.

टिप्पणियाँ