मानव अधिकार युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांग्लादेशी हिंदुओं को भारत बुलाने की की अपील

 manojsharma



मानव अधिकार युवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने सरकार से की अपील की जो बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है उन्हें सरकार भारत में बुलाए जो कि उन पर अत्याचार ना हो मानव अधिकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा ने सरकार से यह अपील की है


*फाइल फोटो राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शर्मा*

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन की आग फैलती जा रही है. 4 अगस्त (रविवार) को हुई हिंसा में करीबन 100 लोगों की मौत हो गई है. जिसमें कम से कम एक दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी और कई पत्रकार शामिल हैं. राजधानी ढाका समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया है. बांग्लादेश में जारी हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चिंता जाहिर की है.

 *बांग्लादेश में क्यों भड़की हिंसा*


बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनकी जड़ आरक्षण है. दरअसल, यहां सरकारी नौकरियों मे 56 फीसदी आरक्षण लागू है. इसमें से 30 फ़ीसदी आरक्षण अकेले 1971 के मुक्ति संग्राम में भाग लेने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को मिलता है. इसके अलावा 10% आरक्षण सामाजिक-आर्थिक तौर पर पिछड़े जिलों के लिए है और 10 फ़ीसदी महिलाओं के लिए. जबकि 5 फ़ीसदी आरक्षण जातिगत अल्पसंख्यक समूहों के लिए और एक फीसदी दिव्यांगों के लिए है.


प्रदर्शनकारी छात्रों का सबसे बड़ा विरोध मुक्ति संग्राम के परिवार वालों को मिलने वाला 30 फ़ीसदी आरक्षण है. उनका तर्क है कि इससे मेरिट वाले नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है, बल्कि अयोग्य लोगों को सरकारी नौकरी में भरा जा रहा है. छात्रों के उग्र प्रदर्शन के बाद सरकार ने अधिकांश कोटा वापस ले लिया है, लेकिन अब लड़ाई आरक्षण से हटकर प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग पर आ गई है.

टिप्पणियाँ