सैक्टर 49 बरौला में करोड़ों रूपये से बने पार्क की स्थिति बहुत दयनीय


सैक्टर 49 बरौला में करोड़ों रूपये से बने पार्क की स्थिति बहुत दयनीय है कई बार बड़े अधिकारियों को अवगत भी कराया लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला।


देखने से यह नहीं लगता कि यह हाईटैक सिटी नोएडा का पार्क है कही तो घास ही नहीं है और कहीं घास है तो बड़ी होने के कारण 


शाम को महिला व लोगों को सांप व कीड़े मकोड़ों का ख़तरा बना रहता है और कहीं हैज नहीं है कही है तो मैंटेन नहीं है पेड़ों की

कटाई छँटाई नहीं हो रही हैं कूड़ेदान टूटे पड़े हैं गंदगी खुले में पड़ी हुई है अधिकारी व कर्मचारी जनता के पैसों की बर्बादी पर तुले हुए

हैं और आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं बी सी प्रधान राष्ट्रीय महामंत्री भाकियू भानू ने प्राधिकरण से अनुरोध किया है कि पार्क

को मैंटेन किया जाये जिससे जनता के पैसों की बर्बादी होने से बच सकें और लोगों को घूमने फिरने व बैठने में अच्छा लगे व राहत महसूस कर सके ।

टिप्पणियाँ