संबाददाता मनोज शर्मा
भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी बीसी प्रधान द्वारा चौधरी चाँदसिंह पार्क व भगत सिंह पार्क
बरौला की दुर्दशा की आवाज़ उठाने पर कर्मसिद्धि समाचार ने खबर चलाई जिसका असर देखने को मिला सीओ सहाब
डाक्टर लोकेश एम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए अपने अधिकारी एसीईओ श्रीमती विनीता त्रिपाठी जी व हार्टिकल्चर डायरेक्टर
श्री आनंद मोहन जी व एडी प्रशांत सिंह व एपी आदर्श व जेई मदनपाल जी को मौक़े पर भेजा कर पार्को का मुआयना
कराया वहाँ पर एसीईओ मैडम ने खुद स्वीकार किया कि पार्कों की स्थिति बहुत ही दयनीय है और उन्होंने तुरंत अपने
अधीन अधिकारियों से नाराज़गी व्यक्त की और आदेश दिया कि पहले तो पार्कों की अभी से तुरंत सफ़ाई कराई जाये फिर
कटाई छँटाई सहित सभी कार्य एक हफ़्ते के अंदर पूरा कार्य किया जाये । और उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वासत भी किया
कि आगे ऐसी स्थिति नहीं आने दी जायेगी उसके बाद तुरंत चौधरी चाँदसिंह पार्क में लेबर ने काम करना भी शुरू कर दिया ।
भाकियू भानु व सभी ग्रामवासी सीओ सहाब का ह्रदय से धन्यवाद व्यक्त किया जिन्होंने त्वरित कार्रवाई कर पार्कों को बदहाल होने व जनता का पैसा बर्बाद होने से बचा लिया.








टिप्पणियाँ