Qmt न्यूज़ तथा कर्मसिद्धि समाचार की वायरल वीडिओ से चौकी प्रभारी गोल चक्कर नोएडा पर गिरी गाज

https://youtu.be/Oiabso0znBI?si=st0pSHlTXhSyvYm2

QMT news और कर्मसिद्धि समाचार द्वारा दिनांक 04.04.2025 को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुये उ0नि0 प्रदीप कुमार गौतम चौकी प्रभारी गोलचक्कर थाना फेस-1 के विरूद्ध मु0अ0स0 128/2025 धारा 7/13 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया है एवं उक्त उ0नि0 को निलंबित किया गया था। 


इस मामले में पत्रकार के साथ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के द्वारा रिश्वत ली गई और पत्रकार द्वारा विरोध करने पर पत्रकार का अपमान भी किया गया था उक्त मामले में एसीपी-2 नोएडा द्वारा बताया गया कि प्राथमिक जांच वायरल वीडियो के अवलोकन से चौकी प्रभारी गोलचक्कर थाना फेस-1

नोएडा उ0नि0 प्रदीप कुमार गौतम द्वारा उत्कोच लेना स्वतः स्पष्ट हो रहा है, की आख्या पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय द्वारा तथ्य सही पाये जाने पर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार गौतम को उ0प्र0 अधीनस्थ श्रेणी के पुलिस अधिकारियों की दंड एवं अपील नियमावली 1991 के नियम 8(2)(ख) के अंतर्गत सेवा से बर्खास्त किया गया है। परन्तु अब नोएडा पुलिस प्रशासन से मनोज शर्मा को खतरा है।

https://youtu.be/BK690a7N9tk?si=jZJkpZMLNoAo3dF4


टिप्पणियाँ