अलीगढ के गांव चिलकौरा मे भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी व युवा जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार के नेतृत्व मे 32 बीघा सरकारी चारागाह व मरघट की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर किसानो व ग्रामीणो के अनिश्चितकालीन धरने ने सातवें दिन भूख हड़ताल का रूप ले लिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि गांव चिलकौरा की 32 वीघा सरकारी चारागाह व मरघट की जमीन को भूमाफियाओ से कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर हम लगातार विरोध प्रदर्शन करते हुए आ रहे और काफी बार मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन भी दे चुके है मगर आज तक भूमाफियाओ पर कोई कार्रवाई नही हो सकी।बीते दिनो हुए धरना-प्रदर्शन को एसडीएम कोल व तहसीलदार कोल ने भूमाफियाओ पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए समाप्त करा दिया था मगर आज तक कोई कार्रवाई नही हुई।
भूख हड़ताल मे पहुंचे हिंदू वादी नेता मोहन चौहान ने प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि प्रशासन अगर 72 घंटे मे भूमाफियाओ पर कार्रवाई नही करता तो हम हिंदूवादी भाकियू सुनील व ग्रामीणो को साथ लेकर बाबा के बुलडोजर से खुद चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त करायेंगे मगर चिलकौरा मे मिनी पाकिस्तान नही बनने देंगे।वही भारतीय किसान यूनियन सुनील के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील चौधरी ने सभी हिंदूवादी संगठनो व किसान संगठन के नेताओ से सरकारी चारागाह की जमीन को कब्जा मुक्त कराने मे सहयोग की अपील की है क्योंकि इस समय वह जगह एक पाकिस्तान का रूप ले चुकी है जिसमे काफी संख्या मे रोहिंग्याओ ने अवैध कब्जा कर लिया है और जिला प्रशासन उन पर कार्रवाई करने मे नाकाम नजर आ रहे है।हम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से भी मांग करते है कि अलीगढ मे आपके आदेशो की प्रशासनिक अधिकारी जमकर धज्जियां उडा रहे है इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव हितेश चौधरी गुड्डू चौधरी सोनू चौधरी जी मनोज चौधरी अमित चौधरी मनोज शर्मा विनोद चौधरी काकू यादव एहेश्याम जमुना दास सिंह बघेल चरण सिंह बघेल पूर्व प्रधान केहेरी सिंह सत्येंद्र सिंह नीतू सिंह धर्मवीर सिंह विवेक सिंह गजेंद्र सिंह दिनेश चंद मुकेश कुमार रामबाबू बघेल श्यामबाबू बघेल अमर सिंह बघेल कमलेश देवी पुष्पा देवी भगवान देवी कलावती गुलाबो देवी राजवती पूनम देवी पूनम देवी सुधा देवी अनार देवी विद्या देवी शकुंतला देवी कलावती रामवती श्यामबाती सैकड़ो की संख्या में मातृशक्ति और आदि मौजूद रहे.


टिप्पणियाँ