19 महीने भारतीय किसान यूनियन बलराज के कार्यकर्ताओ के संघर्ष के बाद किसान को उनका हक मिला


 भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के नेतृत्व मै किसानों के हक और अधिकार की लडाई 20 वर्षों से लडी जा रही है जहाँ भी किसानों की समस्याओ को लेकर लडाई लडी गयी आज तक सभी समस्याओ का समाधान कराने के बाद ही दम लिया है। शहदरा गांव मै किसान हातम सिंह भाटी जो भारतीय किसान यूनियन बलराज के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हैं

उनकी पैतृक जमीन पर बनी दुकानों को उच्चन्यायालय इलाहाबाद के  यथावत स्टे के बावजूद नौएडा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने 15 फरवरी 2024 को ध्वस्त कर दिया था उसी दिन से भारतीय किसान यूनियन बलराज के नेतृत्व मै प्राधिकरण की कार्यवाई के विरोध मै धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया था धरनास्थल पर कई बार विशाल महापंचायत हुई जिनमे प्रशासन द्वारा समस्याओ के निस्तारण के लिए समय की मांग की गई थी किसानों ने समय दिया। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि प्राधिकरण ने किसानों की 64,7 % अतिरिक्त मुआवज़ा का निस्तारण कर दिया था किसान के एंक्रोचमेंट के कारण अतिरिक्त भूखण्ड का निस्तारण नही किया जा रहा था उसके लिए संगठन 19 महिने से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन पर बैठे है लम्बे समय तक इंतजार के बाद संगठन ने क्षुब्ध होकर 30 जुलाई को धरनास्थल पर विशाल महापंचायत बुलाई थी राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि महापंचायत मै अलग अलग राज्यों से लगभग दस हजार किसानों की पहुँचने की तैयारी थी जिससे प्रशासन के हाथ पैर फूले हुए थे लेकिन मंगलवार को पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता के बीच प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री, ओएसडी क्रान्ति शेखर, ओएसडी अरविंद कुमार, एसडीएम सीमा सिंह  और किसानों के मध्य दो घन्टे वार्ता हुई जिसमें जिसमे बलराज भाटी ने बिन्दू वार किसानों का मजबूती से पक्ष रखा एसीईओ संजय खत्री ने किसान की सुनवाई करते हुए आबादी नियमितीकरण करते हुए 10 % अतिरिक्त भूखण्ड के लिए एक माह का समय निर्धारित किया है एसीईओ के आग्रह पर 19 माह से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन को एसडीएम सीमा सिंह और थानाध्यक्ष सैक्टर 142 विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व मै ससम्मान धरना को स्थागित किया गया है राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि 19 महीने भारतीय किसान यूनियन बलराज के कार्यकर्ताओ के संघर्ष के बाद किसान को उनका हक मिला है। 


इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, भारतीय किसान यूनियन महा सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी, सीमा भाटी, महिला विंग की जिलाध्यक्ष मितलेश भाटी,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी  यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष


राहुल भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, यूथ मेरठ मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष मुरादाबाद फहीम मंसूरी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान,प्रवीण शर्मा आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
संवाददाता मनोज शर्मा 

टिप्पणियाँ