शिक्षको का उत्पीड़न बर्दाश्त नही सीपीसिंह जिलाअध्यक्षडीआईएसकोसौंपाज्ञापन


 आज दिनांक 26.08.2025 को अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा अलीगढ़, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रान्तीय आह्वान पर उ प्र शिक्षा सेवा चयन आयोग 2023 में संशोधन करते हुए शिक्षा सेवा नियमावली,मा वि से चयन बोर्ड 1982की धारा 12,18 एवं 21 के प्रावधानों को सम्मिलित किया जाए, अप्रैल 2005 से नियुक्त अध्यापकों को पुरानी पेंशन प्रणाली लागू किया जाए, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का










 राजकीयकरण किया जाए,उ प्र शि सेवा चयन आयोग 2023 में संशोधन करते हुए प्रधानाचार्य के पदों में आरक्षण का प्रावधान करते हुए प्रधानाचार्य का चयन लिखित परीक्षा और अनुभव द्वारा किया जाए, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में आरक्षण का प्रावधान किया जाए, प्रत्येक शिक्षक को एनपीएस पासबुक जारी किया जाए, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को चिकित्सकीय सुविधा प्रदान करना, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रबंध तंत्र का नियोक्ता पद समाप्त किया जाए, चयनित प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र जारी करते हुए 15 दिन के अन्दर विद्यालयों में कार्यभार ग्रहण कराया जाए, आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए तदर्थ अध्यापकों एवं प्रधानाचार्यों  का विनियमितिकरण किया जाए आदि प्रमुख मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़, श्रद्धेय डॉ पूरन सिंह जी के माध्यम से माननीय राज्यपाल,उ प्र, माननीय मुख्यमंत्री,उ प्र, माननीय शिक्षामंत्री (माध्यमिक) उ प्र एवं माननीय शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) उ प्र को ज्ञापन अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा अलीगढ़ उत्तर प्रदेश के मण्डल कोर्डिनेटर मोतीलाल द्रविड़, जिला अध्यक्ष सी पी सिंह, जिला महामंत्री सतीश चन्द्र गौतम, जिला संयोजक रामप्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, जिला प्रचारक मंत्री सुरेश चंद्र, मण्डल संगठन मंत्री एस पी सिंह , नेत्रपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह सुखवीर सिंह,रवि कुमार,विजय कुमार प्रधानाचार्य , मनोज कुमार, प्रधानाचार्य, निखिल वर्मा, रामनिवास , विनोद कुमार, अनिल कुमार आदि पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा दिया गया।

टिप्पणियाँ