करणीसेनाद्वारागूलर रोडगायत्रीपैलेस मेकियागयाशस्त्रपूजन

 करणी सेना अलीगढ़ के पदाधिकारी द्वारा ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान के दिशा निर्देशन में एवं संयोजक मंडल आशीष चौहान, उमेश कुमार सिंह, संजय सिंह, जगमोहन मालवीय, गौरव चौहान, वीरू भदोरिया, राजेश वशिष्ठ, सचिन राघव, दलबीर सिंह, अमित शर्मा, ममता सिंह,पूजा सेंगर, भारती गौतम के नेतृत्व में शस्त






 कार्यक्रम का आयोजन गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात आचार्य आदित्य नारायण अवस्थी जी द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ शस्त्र पूजन कराया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू जी तथा अतिथि के रूप में ठा0 दीपेंद्र सिंह, सुप्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ वैभव वार्ष्णेय, गायत्री पैलेस के स्वामी प्रवीन वार्ष्णेय गप्पू, ठाकुर दिनेश सिंह पैराई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राज नारायण सिंह ने किया। करणी सेना के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज पाल सिंह अम्मू रविवार को शहर में जमकर गरजे। गायत्री पैलेस में करणी सेना की ओर आयोजित शस्त्र पूजन एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वाभिमान पर कभी आंच आई करणी सेना के योद्धाओं ने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमारे लिए देश सर्वोपरि है। अम्मू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जब एएमयू में नमाज हो सकती है तो दुर्गा पूजा क्यों नहीं? इसलिए कार्यकता तैयारी करें। एएमयू से जिन्ना की तस्वीर भी हटनी चाहिए। जिन्ना का कोई प्रतीक इस देश में नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ नहीं होता है तो सांसद, विधायक के कार्यालयों का घेराव कर दो। सोशल मीडिया पर अभियान चलाओ, प्रदेश के मुख्यमंत्री तक अपनी आवाज पहुंचाओ, जिससे अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ हो जाए। इससे पहले सूरज पाल सिंह अम्मू ने वी लव सनातन का पोस्टर जारी किया। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि यह पोस्टर घर घर तक पहुंचा दो। आई लव मुहम्मद के नाम पर जिस तरह से देश में अराजकता हो रही है, वो किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं होगी। हालांकि यूपी में हमें पूरा भरोसा है कि योगी के सामने कोई आवाज नहीं उठा सकता है। क्योंकि अभी हाल में बरेली में जिस प्रकार से अराजकता करने वालों पर लाठी चार्ज हुई है, उससे उन्हें पता चल गया होगा कि माहौल बिगाड़ने का खामियाजा उन्हें कितना महंगा पड़ेगा। अम्मू ने कहा कि हम योगी को प्रधानमंत्री बनना देखना चाहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा कि पंचायत चुनाव, विधानसभा चुनावों में करणी सेना के प्रत्याशी उतारे जाएं, हम हर तरह से मदद करेंगे। क्योंकि हिन्दुत्व की लड़ाई सिर्फ करणी सेना के योद्दा कर रहे हैं। प्रदेश महामंत्री ओमवीर सिंह ने कहा कि हम विधानसभा चुनाव में दमदारी से उतरेंगे। 







 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विवेक तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री संदीप सिंघल, महिला शक्ति की राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुषी सिंह, बृज क्षेत्र अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। करणी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि करणी सेवा सदैव से ही सनातन एवं राष्ट्र के सम्मान के लिए कार्य कर रही है और हमारे योद्दा हर मुश्किलों से लड़ना जानते हैं। हमने अलीगढ़ में लंबा संघर्ष किया है। हिंदुत्व के लिए हम किसी भी हद से भी आगे बढ़ जाते हैं। ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरज पाल सिंह अम्मू का स्वागत किया। शस्त्र पूजन में जोरदार जयघोष किया गया। भारतीय सिसौदिया ने सूरज पाल सिंह अम्मू के साथ







 तलवारबाजी की तो लोग हैरत में पड़ गए। इससे पहले खेरेश्वरधाम पर अम्मू का जोरदार स्वागत किया गया। काफिले के साथ वह गायत्री पैलेस पहुंचे तो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंत में ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रद्युम्न सेंगर, संदीप राघव, बॉबी चौहान, सचिन चौहान, गुड्डन ठाकुर धीरज चौहान, निगम पार्षद राकेश ठाकुर, निगम पार्षद पुष्पेंद्र जादौन, निगम पार्षद दिनेश भारद्वाज, बॉबी राघव,मनु ठाकुर ,विवेक जादौन, अंकित सैनी, अभिषेक सारस्वत, मनीष प्रधान जी सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ