अग्रसेन जयंती के रंग में रंगा शहर,
धूमधाम के साथ मनाया जायेगा महाराजा अग्रसेन जी का 5149 वा जयंती महोत्सव
अलीगढ़ महानगर में महाराजा अग्रसेन जयंती आगामी रविवार, 5 अक्टूबर 2025 को अपने भव्य व दिव्य स्वरूप के साथ संपन्न होगी, यह जानकारी अग्रणी सामाजिक संगठन श्री अग्रवाल युवा संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष एवं जयंती संयोजक श्री अभिनव अग्रवाल ने अलीगढ़ के स्थानीय गूलर रोड स्थित होटल गायत्री पैलेस में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान में प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रथम शारदीय नवरात्र से अग्रसेन जयंती रूपी महायज्ञ चल रहा है जिसकी पूर्णाहुति शोभा यात्रा के रूप में रविवार को होगी।
संगठन के अध्यक्ष एड प्रशांत अग्रवाल ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि महाराजा अग्रसेन जी लोकतंत्र ओर सामाजिक समरसता के प्रणेता थे साथ ही अदम्य साहस व वीरता के पर्याय भी थे। उन्होंने हिंदू समाज के सभी घटकों के बंधुओ से उक्त कार्यक्रम में सपरिवार आने की अपील की एवं आगामी अग्रसेन जयंती पर सर्व समाज को सम्मिलित होकर जयंती महोत्सव को सफल बनाने हेतु आव्हान किया।
संगठन के महामंत्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर 2025 को प्रात 8:00 बजे से श्री अग्रसेन चौक पर महायज्ञ का आयोजन होगा, जिसमें हमारे मुख्य यजमान के रूप में श्रीमान तरुण अग्रवाल और श्रीमती गार्गी अग्रवाल (भगवान ज्वैलर्स) रहेंगे।
जयंती सह- संयोजक प्रन्जुल गर्ग (गार्गो) ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें हमारे मध्य मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री श्री नंद गोपाल जी ’नंदी’, हाई कोर्ट इलाहाबाद के पूर्व न्यायाधीश श्री सुधीर अग्रवाल जी, महापौर अलीगढ़ प्रशांत सिंघल, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी, महापौर गाजियाबाद श्रीमती सुनीता दयाल अग्रवाल जी, उपायुक्त आगरा पुलिस श्री अभिषेक कुमार अग्रवाल जी, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश गोयल जी व भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहेंगे।
जयंती के सहसंयोजक आशीष अग्रवाल (कोठी) ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सम्मान के क्षेत्र में विधि, चिकित्सा, वयोवृद्ध, साहित्य एवं शिक्षा सम्मान से विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा।
जयंती सहसंयोजक राहुल गोयल ’जलेसर’ ने बताया कि इस वर्ष धर्म समाज महाविद्यालय पर राजतिलक मंच लगाया जा रहा है जिसमें हमारे 18 राजकुमार एवं महाराज अग्रसेन जी का भव्य राजतिलक किया जाएगा, जहां बनारस से आए ब्राह्मण महाराज जी की आरती करेंगे।
जयंती सह-संयोजक एवं अग्र ज्योति पत्रिका के संपादक नवीन अग्रवाल जलेसर ने बताया कि इस अवसर पर पत्रिका के 32 वें अंक का विमोचन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी एवं जयंती सहसंयोजक सीए विकास अग्रवाल ने बताया की शोभायात्रा दोपहर 2:00 बजे श्री अग्रसेन चौक से प्रारंभ होकर मीरी लाल प्याऊ से होकर जाएगी, जहां इस बार चौराहे को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा। शोभा यात्रा का सायं 8 बजे धर्म समाज महाविद्यालय पर समापन होगा।
संस्था के कोषाध्यक्ष सी ए पीयूष अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष मातृशक्ति मण्डल का अभूतपूर्व सहयोग संगठन को मिल रहा है इसके चलते मातृशक्ति मण्डल द्वारा संपूर्ण शोभा यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं एवं शोभा यात्रा में मातृशक्ति की सहभागिता भारी मात्रा में देखने को मिलेगी ।
शोभा यात्रा संयोजक राहुल गर्ग ’बीमा ने बताया कि इस वर्ष शोभा यात्रा का एक नवीन स्वरूप समाज में देखने को मिलेगा इसमें चावला बैंड, बालाजी बैंड, PSM ढोल एवं मनमोहक डोले, झांकियां, माता काली का अखाड़ा ,महाकाल का कीर्तन व विशेष रूप से कांतारा झांकी शोभा यात्रा को शोभायमान करेंगे।
इस दौरान प्रेस वार्ता में उपमंत्री सीए प्रखर गर्ग, आकाश अग्रवाल, सीए अनमोल अग्रवाल, सक्षम गोयल जट्टारी, सोनू अग्रवाल, विपिन गोयल आदि सदस्य उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ