भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता मै संगठन की मासिक बैठक हुई बैठक का संचालन

 संवाददाता मनोज शर्मा 

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष कार्यालय तिलपता मै भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी की अध्यक्षता मै संगठन की मासिक बैठक हुई बैठक का संचालन यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने किया ।बैठक मै ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित किसानों की समस्याएँ एंव कंटेनर डिपो तिलपता से प्रभावित किसानों की समस्याओ को लेकर अहम चर्चा हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए निर्देशित किया कि किसानों की समस्याओ के निस्तारण के लिए चाहे कितना भी विशाल आन्दोलन करना पडे करो उसके लिए संगठन तैयार रहे लेकिन किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेगें बलराज भाटी ने तिलपता गांव मै जलभराव और कंटेनर डिपो से चलने वाले ट्रालों भारी वाहनों से लगने वाले जाम व आये दिन दुर्घटना एंव उनसे हो रहे प्रदूषण के कारण दमा एंव हेपटाइटिस सी जैसी गम्भीर बीमारी से झूज रहे ग्रामीणों को निजात दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने कमर कस ली है


बैठक के बाद संगठन के कार्यकर्ताओ ने  कंटेनर डिपो तिलपता के चीफ मैनेजर को ज्ञापन सौंपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से कंटेनर डिपो के अघिकारियों को तिलपता गांव की समस्याओ से अवगत कराया गया है और संगठन ने चेतावनी भरे लहजे मै कहा है कि कंटेनर डिपो अपने ट्रालों भारी वाहनों के आवागमन का तिलपता गांव के बाहर से कोई विकल्प तैयार करे और कंटेनर डिपो से प्रभावित किसानों के परिवार के एक सदस्य को स्थाई रोज़गार दें

और जिन  किसानों का बकाया मुआवज़ा रह रहा है उनका मुआवजा दिया जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन (बलराज) कंटेनर डिपो के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने पर बाध्य होगी। 

इस अवसर पर संगठन की महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, मुख्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, यूथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश सचिव प्रवीण चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर,प्रदेश सचिव सोनू खारी, प्रदेश संगठन मन्त्री रवी शास्त्री, प्रदेश महामन्त्री रामरिक भाटी, प्रदेश मिडिया प्रभारी अमरीश भाटी,


प्रदेश सचिव ब्रजेश भाटी, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष रवीन्द्र भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष सोविदंर भाटी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव अभिषेक यादव, मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष नौशाद अली, जिला संगठन मन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, जिला कोषाध्यक्ष रतीश पंडित, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर खालिद मसूरी, जिला संगठन मन्त्री रियाज राणा, फहीम मंसूरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, आदि किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
बहुत बहुत धन्यवाद जी