एटा: ASP ने अधीनस्थों संग एटा महोत्सव की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एटा, एटा | 16 जनवरी 2026 एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह ने गुरुवार को सैनिक पड़ाव पहुंचकर एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। ASP ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी जिम्मेदारी और सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि एटा महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। रिपोर्टर: सुतेश कुमार
एटा, एटा | 16 जनवरी 2026
एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर राजेश सिंह ने गुरुवार को सैनिक पड़ाव पहुंचकर एटा महोत्सव की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया। ASP ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बनाए रखने तथा ड्यूटी के दौरान पूरी जिम्मेदारी और सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि एटा महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
रिपोर्टर: सुतेश कुमार

टिप्पणियाँ