अलीगढ में किआ मोटर्स ने सेल्टोस के लेटेस्ट वैरिएंट को बाजार में उतारा

अलीगढ़ में जीटी रोड स्थित प्रेम किआ के शोरूम पर आयोजित समारोह में करणी सेना के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने किआ सेल्टोस के नए वेरिएंट न्यू सेल्टोस को लांच किया। कंपनी के जी एम सेल्स अभिषेक सौरखिया व जी एम सर्विस साकेत सिंह ने ठा0 ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान व सभी पदाधिकारियों का बुके देकर स्वागत किया। 


ठा0 ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने साथी पदाधिकारियों के साथ केक काटकर एवं लॉन्च कवर हटाकर न्यू सेल्टोस का अनावरण किया। 

कंपनी के सी एक्स मैनेजर नवीन यादव ने न्यू किआ सेल्टोस के फीचर्स के बारे में बताया कि कंपनी ने न्यू सेल्टोस को अडास के लेटेस्ट फीचर अडास टू के साथ बाजार में उतारा है




इसके साथ ही पैसेंजर की सुरक्षा को देखते हुए कई अन्य फीचर्स भी गाड़ी में दिए गए हैं जिससे पैसेंजर्स को यात्रा करने में सहूलियत भी हो और वह अपने आप को सुरक्षित भी महसूस करें। 

कंपनी के अधिकारियों द्वारा करणी सेना के सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया।


लॉन्चिंग के अवसर पर ब्रज प्रदेश अध्यक्ष युवा शक्ति आशीष चौहान, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन मालवीय, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा शक्ति वीरू भदोरिया, ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष युवा शक्ति गुड्डन ठाकुर, नीरज सिसोदिया, चंदन सलूजा, संजीव सक्सेना आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ