एटा: निधौली खुर्द में रामनिवास शाक्य के घर चोरी, रात 2:30 बजे के करीब वारदात, बुज़ुर्ग महिला पर बंदूक तानक
एटा जनपद के थाना रिजोर क्षेत्र अंतर्गत निधौली खुर्द गांव में बीती रात चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। चोरों ने गांव निवासी रामनिवास शाक्य के घर को निशाना बनाते हुए नकदी व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।
पीड़ित परिवार के अनुसार चोरी की यह वारदात रात करीब 2:30 बजे के आसपास हुई। इस दौरान घर में मौजूद एक बुज़ुर्ग महिला पर चोरों ने बंदूक तान दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया। हथियार के बल पर चोरों ने किसी को विरोध करने का मौका नहीं दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
सुबह जागने पर घर का सामान बिखरा देख परिजनों ने घटना की सूचना एटा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना रिजोर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
एटा पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
रिपोर्टर: सच्चिदानंद पाठक





टिप्पणियाँ