एटा: लोधी समाज ने रूपेंद्र यादव पर अभद्र व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया, SSP कार्यालय में दी लिखित शिकायत
एटा: लोधी समाज ने रूपेंद्र यादव पर अभद्र व जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगाया, SSP कार्यालय में दी लिखित शिकायत
एटा, एटा | 16 जनवरी 2026
लोधी समाज के बड़ी संख्या में लोग शुक्रवार को एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने किशनगढ़ निवासी रूपेंद्र यादव पर अभद्र टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत सौंपी।
शिकायत में समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि रूपेंद्र यादव द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोधी समाज एवं समाज के महापुरुषों के संबंध में आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।
लोधी समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली हैं और ऐसे कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
एसएसपी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने शिकायत प्राप्त कर जांच का आश्वासन दिया है। लोधी समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आगे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
रिपोर्टर: सुतेश कुमार

टिप्पणियाँ