भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का मंगलवार को गांव शहदरा सैक्टर 142 नौएडा मै सम्मान समारोह एंव किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन
रिपोर्ट मनोज शर्मा
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव के नेतृत्व मै राजेन्द्र भाटी तहसील अध्यक्ष सदर के सौजन्य से भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का मंगलवार को गांव शहदरा सैक्टर 142 नौएडा मै सम्मान समारोह एंव किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जयसिंह प्रधान ने मंच का संचालन संगठन के यूथ प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रदेश प्रवक्ता विपिन खारी ने किया कार्यक्रम मै ग्रामीणों ने बडचढ कर हिस्सा लिया शहदरा निवासियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी व कार्यकर्ताओ का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया ग्रामीणों ने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने शहदरा गांव के किसानों की कई बार आन्दोलन कर प्राधिकरण से मजबूत लड़ाई लडी।
और उनका हक दिलवा कर ही दम लिया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन ने किसानों के हक और अधिकार की ईमानदारी से लड़ाई लडी व किसानों का हक दिलवाया बलराज भाटी ने आगे कहा कि हमारे संगठन का उदेश्य किसानों ,मज़दूरों व वचिंत लोगों को हक दिलवाना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) की किसानों के प्रति निस्वार्थ भाव से काम करने और संगठन के कार्यकर्ताओ की ईमानदारी से कार्य करने की शैली से प्रभावित होकर शहदरा गांव के दर्जनभर गणमान्य किसानों व युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है और कुछ पदाधिकारियों की पदोन्नति की है जिसमें यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एंव प्रदेश प्रवक्ता के पद पर लम्बे समय से मजबूती से कार्य करने वाले विपिन खारी को राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया
एंव नौएडा महानगर अध्यक्ष के पद पर गोल्डी कौशिक,महानगर उपाध्यक्ष के पद पर गौरव को नौएडा महानगर सचिव सुरेन्द्र भाटी, नौएडा महानगर महासचिव के पद पर श्यामवीर ,प्रदेश संगठन मन्त्री के पद पर संदीप भाटी ,उत्तर प्रदेश महामन्त्री के पद पर योगेन्द्र भाटी ,उत्तर प्रदेश महामन्त्री ब्रह्मचंद्र बैरागी, जिला उपाध्यक्ष के पद पर लोकेश वैष्णव,जिला सचिव के पद पर दीपक कुमार, मेरठ सदर तहसील अध्यक्ष के पद पर विनित भडाना, सदर तहसील सचिव गोलू वैष्णव, तहसील सदर सचिव के पद पर बिजेंद्र भाटी एंव ग्राम अध्यक्ष इलहाबास मेहरू अवाना आदि युवकों व किसानों को मनोनीत पत्र देकर सदस्यता ग्रहण कराई
जिससे संगठन को और मजबूती मिली है महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहदरा गांव के जिन किसानों को 20 वर्षों से 64,7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा व 5% भूखण्ड व लीजबैक जैसे हक नही मिले थे वो संगठन ने दिलवाये।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शौकत अली चैची, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी,राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष जोगिन्दर पहलवान, जीतराम खारी, ओमबीर भाटी, राजेश भाटी, केशराज भाटी, गुली भाटी, बिजेंद्र भाटी, जीतराम भाटी, ब्रह्मसिंह भाटी, कैलाश भाटी, कर्मवीर खारी, कर्मवीर भाटी,रतीश पंडित, शिवराज सिंह चौहान, प्रवीण चौहान, लीले ठेकेदार, श्रीपाल नागर,मास्टर श्रीपाल, गिरिराज नागर, रघुराज नागर, बिक्रम नागर, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ